पीलीभीत: सीएमओ के खिलाफ लामबंद हुए प्रदेश भर के फार्मासिस्ट, दूसरे दिन भी रही हड़ताल
पीलीभीत/कलीनगर, अमृत विचार। फार्मासिस्ट को जूतों से मारने की सीएमओ द्वारा मिली धमकी के विरोध में फार्मासिस्ट की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। कार्य बहिष्कार कर जिले भर के फार्मासिस्ट ने जमुनिया पहुंचकर नारेबाजी कर सीएमओ को हटाने की आवाज बुलंद की। रविवार को अरोग्यमेला के दौरान सीएमओ डा. आलोक कुमार ने जमुनिया पीएचसी …
पीलीभीत/कलीनगर, अमृत विचार। फार्मासिस्ट को जूतों से मारने की सीएमओ द्वारा मिली धमकी के विरोध में फार्मासिस्ट की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। कार्य बहिष्कार कर जिले भर के फार्मासिस्ट ने जमुनिया पहुंचकर नारेबाजी कर सीएमओ को हटाने की आवाज बुलंद की। रविवार को अरोग्यमेला के दौरान सीएमओ डा. आलोक कुमार ने जमुनिया पीएचसी का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई न होने पर मौजूद फार्मासिस्ट अमरीश बाजपेई की फटकार लगाई थी। सीएमओ ने काम न करने पर जूतों से मारने की धमकी भी दी थी। इस धमकी के बाद आहत फार्मासिस्ट अचेत होकर गिर पड़ा था।
घटना को लेकर जिलेभर के फार्मासिस्ट अब कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए है। बुधवार को भी जिलेभर के फार्मासिस्टों ने जमुनिया पीएचसी पर पहुंचकर नारेबाजी और कर प्रदर्शन किया। सभी ने सीएमओ के खिलाफ एकजुट होकर कार्रवाई कराने का निर्णय लिया। दोपहर तक फार्मासिस्ट हड़ताल पर रहे। धरने के दौरान ही घटना को लेकर प्रांतीय पदाधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी गई। सभी ने पूरा समर्थन दिया है।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: कोतवाली क्षेत्र में फिर रुका डीजे वाहन, कांवड़ियों का धरना
