Afghanistan Blast : बम धमाके से फिर दहला काबुल का गुरुद्वारा, दो दिन पहले ही तालिबान ने दिलाया था सुरक्षा का भरोसा
काबुल। अफगानिस्तान के काबुल में गुरुद्वारे को दोबारा निशाना बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक, काबुल में मौजूद गुरुद्वारा कर्ते परवान साहिब के मेन गेट के पास बम धमाका हुआ है। घटना के वक्त यहां सिखों के साथ हिंदू समुदाय के कुछ लोग भी मौजूद थे। 18 जून को भी इस गुरुद्वारे पर हमला किया …
काबुल। अफगानिस्तान के काबुल में गुरुद्वारे को दोबारा निशाना बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक, काबुल में मौजूद गुरुद्वारा कर्ते परवान साहिब के मेन गेट के पास बम धमाका हुआ है। घटना के वक्त यहां सिखों के साथ हिंदू समुदाय के कुछ लोग भी मौजूद थे। 18 जून को भी इस गुरुद्वारे पर हमला किया गया था। इसमें कई लोगों की जान गई थी।
Sikhs in Kabul again under attack. Bomb explosion at shop of Sikh hakim near Gurdwara Karte Parwan. Not even 50 days hv passed when Gurudwara Sahib was attacked. We condemn these attacks on Sikhs & urge @MEAIndia to intervene & address issue of safety of Sikhs in Afghanistan pic.twitter.com/wjAaxVWz4W
— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) July 27, 2022
खास बात यह है कि 24 जुलाई को ही अफगानिस्तान की तालिबान हुकूमत ने सिखों और हिंदुओं के डेलिगेशन को बुलाकर उनसे बातचीत की थी। तालिबान हुकूमत ने बयान में कहा था- अल्पसंख्यक समुदाय के जो लोग मुल्क छोड़कर गए हैं, उन्हें हम सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाते हैं। हमारी अपील है कि वो अपने वतन लौट आएं।

बुधवार को गुरुद्वारे में हुए धमाके के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें एक सिख दुकानदार बताता है कि वो भोजन के लिए बाहर गया था। इसी दौरान उसकी दुकान में ब्लास्ट हुआ। इससे काफी नुकसान हुआ, लेकिन गुरुद्वारे के अंदर मौजूद लोगों और इस दुकानदार किसी को नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद तालिबान पुलिस मौके पर पहुंची और वहां के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। बताया गया है कि कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया।
ये भी पढ़ें : सरकार लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग सुनने को तैयार : गुणवर्धने
