बरेली: घर में ताकाझाकी का विरोध करना पड़ा मंहगा, आरोपियों ने जमकर पीटा
बरेली, अमृत विचार। बरेली की तहसील नवाबगंज के थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव ग्रेम के रहने वाले गोकिल प्रसाद का आरोप है उसके पड़ोस में रहने वाले कुछ दबंग किस्म के युवक आए दिन उसके घर में महिलाओं की ताकाझाकी व गंदे-गंदे इशारे करते थे। 20 जुलाई को सुबह गोकिल प्रसाद ने विरोध किया तो …
बरेली, अमृत विचार। बरेली की तहसील नवाबगंज के थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव ग्रेम के रहने वाले गोकिल प्रसाद का आरोप है उसके पड़ोस में रहने वाले कुछ दबंग किस्म के युवक आए दिन उसके घर में महिलाओं की ताकाझाकी व गंदे-गंदे इशारे करते थे। 20 जुलाई को सुबह गोकिल प्रसाद ने विरोध किया तो आरोपी लड़ाई झगड़े पर उतारु हो गए। आरोपी हाथों में लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और सभी को पीटना शुरू कर दिया। जिससे गोकिल प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना पुलिस पर आरोप लगाते हुए परिजनों ने बताया आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने अपना पल्ला झाड़ लिया। आरोपी पीड़ित पक्ष को मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहें है। इस मामले में आज गोकिल प्रसाद की पत्नी जगवती देवी ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें- बरेली : 14 उपनिरीक्षकों का हुआ प्रमोशन, बने निरीक्षक
