मेरठ : जिला चिकित्सालय में प्रसव कराने पहुंचीं 11 महिलाएं निकली एचआईवी संक्रमित
मेरठ, अमृत विचार। यूपी के मेरठ में महिला जिला चिकित्सालय में प्रसव कराने पहुंचीं 11 महिलाएं एचआईवी संक्रमित पाई गयी हैं। इस बात का पता इन महिलाओं को भी नहीं था। मिली जानकारी के अनुसार डिलीवरी कराने के बाद इनका एचआईवी का उपचार किया जा रहा है। इनके बच्चों की भी जांच की जाएगी। मेडिकल …
मेरठ, अमृत विचार। यूपी के मेरठ में महिला जिला चिकित्सालय में प्रसव कराने पहुंचीं 11 महिलाएं एचआईवी संक्रमित पाई गयी हैं। इस बात का पता इन महिलाओं को भी नहीं था। मिली जानकारी के अनुसार डिलीवरी कराने के बाद इनका एचआईवी का उपचार किया जा रहा है। इनके बच्चों की भी जांच की जाएगी।
मेडिकल के एंटी रेट्रो वायरल ट्रीटमेंट (एआरटी) सेंटर के प्रभारी रहे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. तुंगवीर सिंह आर्य ने बताया कि एचआईवी (ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस) एक ऐसा वायरस है जिसकी वजह से एड्स होता है। यह वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलता है।
उन्होंने कहा जिस इंसान में इस वायरस की मौजूदगी होती है उसे एचआईवी पॉजिटिव कहते हैं। आमतौर पर लोग एचआईवी पॉजिटिव होने का मतलब ही एड्स समझने लगते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। एचआईवी के शरीर में दाखिल होने के बाद शरीर की प्रतिरोधक क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है और शरीर पर तरह-तरह की बीमारियां और इंफेक्शन पैदा करने वाले वायरस अटैक करने लगते हैं।
यह भी पढ़ें –सुल्तानपुर: खेत में लगे तार में उतरा करंट, बालिका समेत दो की मौत, एक गंभीर
