बरेली: बीडीए की बड़ी कार्रवाई, भाजपा नेता शेर अली जाफरी के बारात घर पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भाजपा के अल्पसंख्यक नेता शेर अली जाफरी के  बड़े बाईपास के ग्रीन बेल्ट में निर्मित बारात घर पर बीडीए ने  ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। बीडीए के मुताबिक खुसरो लॉन नाम से लगभग 1200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध बारात घर का संचालन किया जा रहा था। निर्माणकर्ता को ग्रीन बैल्ट में निर्मित …

बरेली, अमृत विचार। भाजपा के अल्पसंख्यक नेता शेर अली जाफरी के  बड़े बाईपास के ग्रीन बेल्ट में निर्मित बारात घर पर बीडीए ने  ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। बीडीए के मुताबिक खुसरो लॉन नाम से लगभग 1200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध बारात घर का संचालन किया जा रहा था। निर्माणकर्ता को ग्रीन बैल्ट में निर्मित अवैध बारात घर को स्वयं हटाने के लिए कई बार नोटिस जारी किये गए थे, लेकिन शेरअली जाफरी ने अवैध निर्माण को नहीं हटाया।

बुधवार को बरेली विकास प्राधिकरण ने अवैध बारात घर के विरूद्ध उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अन्तर्गत कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण के सहायक अभियन्ता  वीपी सिंह, अनिल कुमार एवं अवर अभियन्ता  रमन अग्रवाल,  सुनील कुमार गुप्ता, एसके सिंह, अजय शर्मा आदि एवं प्रवर्तन टीम की मौजूदगी में अवैध बारात घर को गिरा दिया गया।

बीडीए के अधिकारियों का कहना है कि बिना विकास प्राधिकरण की अनुमति प्राप्त किये कराये गये अनाधिकृत निर्माणों के विरूद्ध प्रभावी रूप से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। बता दे कि कुछ समय पहले सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पम्प को बीडीए ने बिना नक्शा पास किये बनाये जाने के आरोप में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी।

यह भी पढ़ें- बरेली: महाप्रबंधक ने किया यात्री सुविधाओं का गहन निरीक्षण

संबंधित समाचार