बरेली: बीमारी से ग्रस्त युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली के देवरनिया में कोतवाली क्षेत्र के गुलाबनगर में बुधवार सुबह एक युवक ने घर से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। वह अपनी बीमारी से ग्रस्त था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर पंचायत देवरनिया मे …

बरेली, अमृत विचार। बरेली के देवरनिया में कोतवाली क्षेत्र के गुलाबनगर में बुधवार सुबह एक युवक ने घर से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। वह अपनी बीमारी से ग्रस्त था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर पंचायत देवरनिया मे शामिल गुलाब नगर निवासी कंधाई लाल का 22 वर्षीय पुत्र हरीश कुमार मौर्य ने बुधवार की सुबह घर से करीब पचास मीटर दूर अफसर फातमा के खेत मे खडे़ एक पेड़ पर फांसी का फंदा डाल कर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला को खत्म कर लिया।‌

मृतक के पिता कंधाई लाल मौर्य ने बताया, कि हरीश कुमार काफी समय से दिमागी बीमारी से ग्रस्त था। उसकी दवाई चल रही थी। वह आये-दिन मरने की बात कहता रहता था। बुधवार सुबह आठ बजे वह घर से नाश्ता करके निकला, और घर से पचास मीटर दूर अफसर फातमा के खेत मे खडे़ एक पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली।‌

सूचना मिलते ही उसके परिजन व वार्ड सभासद पति मनोज कुशवाहा मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।‌ सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर देवरनिया राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे। फिलहाल जांच-पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मामले पर इंस्पेक्टर राज कुमार सिंह ने बताया कि युवक को माईग्रेन की समस्या थी। वह पहले कई बार मरने की बात कह चुका है।

ये भी पढ़ें- बरेली: बीडीए की बड़ी कार्रवाई, भाजपा नेता शेर अली जाफरी के बारात घर पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

 

संबंधित समाचार