कानपुर: इंटर पास छात्र सीएसजेएमयू में प्रवेश के लिये 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन, जानें प्रकिया
कानपुर। इंटर का रिजल्ट आने के बाद छात्रों के लिए सीएसजेएमयू में प्रवेश के लिए आखिरी मौका है। वे विश्वविद्यालय में संचालित कोर्स के लिए 31 जुलाई तक पंजीयन करा कर दाखिला ले सकते हैं। छात्रों के पास सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और स्नातक स्तर के पसंदीदा विषय में आवेदन का विकल्प है। स्नातक में प्रवेश के …
कानपुर। इंटर का रिजल्ट आने के बाद छात्रों के लिए सीएसजेएमयू में प्रवेश के लिए आखिरी मौका है। वे विश्वविद्यालय में संचालित कोर्स के लिए 31 जुलाई तक पंजीयन करा कर दाखिला ले सकते हैं। छात्रों के पास सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और स्नातक स्तर के पसंदीदा विषय में आवेदन का विकल्प है। स्नातक में प्रवेश के लिए साइंस, आर्ट्स, जर्नलिज्म, पैरामैडिकल, लॉ, बिजनेस मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट, कॉमर्स, इंजीनियरिंग, फाइन आर्ट्स, म्यूजिक, योग एवं फॉरेन लैंग्वेज आदि हैं।
कुलपति प्रो.विनय कुमार पाठक ने बताया कि सीएसजेएमयू में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत 12वीं पास छात्र-छात्राओं के लिए करीब 37 सर्टिफिकेट कोर्स, 13 डिप्लोमा कोर्स और 49 यूजी कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://csjmu.ac.in/ पर उपलब्ध है। छात्र हेल्पलाइन नंबर 8860004609 पर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक कार्यदिवस में संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: सीएसजेएमयू से संबद्ध कॉलेजों के 40 हजार छात्रों पर परीक्षा न देने का मंडराया संकट, जानें वजह
