हल्द्वानी: फसल और पैदावार खरीदने को किसानों से सीधे संपर्क करेंगी कंपनियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। किसानों की मेहनत को साकार करने के लिए अब कंपनियां काश्तकारों से सीधे संपर्क करेंगी। किसान उन्हें अपनी पैदावार और फसल को बेच सकेगा। उचित दाम पा सकेगा और ट्रांसपोर्टेशन को लेकर भी उसे सुविधा मिल सकेगी। पीएपी एप के प्लेटफार्म में उसे यह सारी सुविधाएं आसानी से मिल सकेगी। ई-नाम प्लेटफार्म …

हल्द्वानी, अमृत विचार। किसानों की मेहनत को साकार करने के लिए अब कंपनियां काश्तकारों से सीधे संपर्क करेंगी। किसान उन्हें अपनी पैदावार और फसल को बेच सकेगा। उचित दाम पा सकेगा और ट्रांसपोर्टेशन को लेकर भी उसे सुविधा मिल सकेगी। पीएपी एप के प्लेटफार्म में उसे यह सारी सुविधाएं आसानी से मिल सकेगी।

ई-नाम प्लेटफार्म ऑफ प्लेटफार्म (पीओपी) परियोजना पर मंडी समिति के सभागार में कार्यशाला आयोजित की गई। ई-नाम के लैब एनालिस्ट मनमोहन तिवारी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 15 जुलाई को लांच हुए पीओपी एप के बारे में किसानों को बताया गया है। वर्कशॉप के माध्यम से मोबाइल में एप को डाउनलोड कराकर उसके प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से अब तक जुड़ीं 46 कंपनियां सीधे संपर्क करेंगी, किसानों को फल, सब्जी, खाद्यान्न भेजने के लिए ट्रांसपोर्ट भी इसी एप से मिल सकेगा। इसके साथ ही कई और सुविधाएं भी हैं, जिनसे किसानों को आमदनी बढ़ाने का अवसर मिलेगा। वर्कशॉप में एप से मिलने वाली इन सभी सुविधाओं के बारे में किसानों व व्यापारियों को बताया गया।

इस दौरान राज्य कोआर्डिनेटर मोहम्मत आसिम, समिति प्रभारी कैलाश चंद्र तिवारी, मंडी निरीक्षक भुवन नाथ गोस्वामी, कृषक आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी, महामंत्री दीपक पाठक, जीवन सिंह कार्की, देवानंद सिंधी, चरनजीत सिंह, किसान पीतांबर जोशी, डीएन पंत, गणेश त्रिपाठी, कमल किशोर, हेम तिवारी, नवीन चंद्र मठपाल, मदननाथ गोस्वामी, पूरन सिंह, चंद्र प्रकाश, ललित मोहन पाठक आदि मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा व्यापार करने वाले किसान और व्यापारी हुए सम्मानित
मंडी समिति में आयोजित कार्यशाला के दौरान ई-नाम पोर्टल के माध्यम से सबसे ज्यादा व्यापार करने वाले दो किसानों और दो व्यापारियों को सम्मानित किया गया। इसमें रामगढ़ के बोहराकोट के किसान नंदन सिंह कोरंगा, हरीश सिंह कोरंगा व व्यापारी हिमांशु मेर और कन्हैयालाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

संबंधित समाचार