सांसद अक्षयवर लाल ने बहराइच से इन रूटों के लिये मांगी ट्रेन
बहराइच। सांसद ने दिल्ली पहुंचकर रेल भवन में चेयरमैन से मुलाकात कर बहराइच से बनारस और दिल्ली तक ट्रेन चलाए जाने की मांग की है। साथ ही मैलानी और बहराइच के बीच चल रही ट्रेन के समय में परिवर्तन के लिए पत्र दिया। जिले में बहराइच से गोंडा और मैलानी प्रखंड पर ट्रेन का संचालन …
बहराइच। सांसद ने दिल्ली पहुंचकर रेल भवन में चेयरमैन से मुलाकात कर बहराइच से बनारस और दिल्ली तक ट्रेन चलाए जाने की मांग की है। साथ ही मैलानी और बहराइच के बीच चल रही ट्रेन के समय में परिवर्तन के लिए पत्र दिया। जिले में बहराइच से गोंडा और मैलानी प्रखंड पर ट्रेन का संचालन होता है। मैलानी प्रखंड पर समय से ट्रेन का संचालन न होने से यात्रियों को काफी परेशानी होती है।
इसको देखते हुए बहराइच सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने मंगलवार को रेल भवन में बोर्ड के चेयरमैन एवं सीईओ वीके त्रिपाठी को पत्र दिया। जिसमें बहराइच से गोंडा होते हुए बनारस, बिहार, लखनऊ होते हुए दिल्ली तक ट्रेन चलाए जाने की मांग की। साथ ही मैलानी और बहराइच के बीच चल रही ट्रेनों के समय में बदलाव की बात कही। सांसद ने बहराइच से जरवल रोड तक रेल लाइन बिछाने की मांग की। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने समस्याओं पर अमल लाने का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें:-मुंबई: ईडी की सोनिया से पूछताछ के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोकने का किया प्रयास
