बिजनौर: जनपद के 31 स्टोन क्रेशरों लगा दो करोड़ का जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। जनपद के स्टोन क्रेशरों पर जिला प्रशासन की जांच में स्टॉक में गड़बड़ी का मामला सामने आने पर जांच उपरांत नोटिस जारी हुए । लेकिन असंतुष्ट जिला प्रशासन ने सभी 31 स्टोन क्रेशरों पर 2.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा दिया। जिला प्रशासन की कार्रवाई से स्टोन क्रेशर संचालकों में हड़कंप मचा …

बिजनौर, अमृत विचार। जनपद के स्टोन क्रेशरों पर जिला प्रशासन की जांच में स्टॉक में गड़बड़ी का मामला सामने आने पर जांच उपरांत नोटिस जारी हुए । लेकिन असंतुष्ट जिला प्रशासन ने सभी 31 स्टोन क्रेशरों पर 2.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा दिया। जिला प्रशासन की कार्रवाई से स्टोन क्रेशर संचालकों में हड़कंप मचा है।

मई माह में जनपद के सभी स्टोन क्रेशरों पर स्टॉक और उनके रिकॉर्ड में बड़ा अंतर होने की शिकायत की गई थी। डीएम उमेश मिश्रा द्वारा गठित जांच टीम ने तहसील नजीबाबाद के भागूवाला क्षेत्र तथा नगीना तहसील के रायपुर देहात क्षेत्र में सभी 31 स्टोन क्रेशरों की जांच की गई थी।

जांच में मौके पर मिले स्टॉक और उसके रिकॉर्ड में भारी अंतर मिलने पर सभी स्टोन क्रेशर संचालकों को नोटिस जारी किए गए थे। इन सभी नोटिस का जवाब आया, लेकिन जिला प्रशासन ज़बाब से संतुष्ट नहीं हुआ। डीएम उमेश मिश्रा ने सभी 31 स्टोन क्रेशरों पर 2.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा दिया। इस कार्रवाई के बाद स्टोन क्रेशर संचालकों में हड़कंप की स्थिति है।

ये भी पढ़ें:- अल्मोड़ा: संस्कृति विभाग के मुख्यालय पर धरना देंगे कलाकार

संबंधित समाचार