बरेली: अनुपस्थित रहने पर 18 शिक्षकों का काटा वेतन, चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। परिषदीय स्कूलों में शासन के निर्देश पर बुधवार को भी निरीक्षण कराया गया। बीएसए विनय कुमार के आदेश पर खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा विभिन्न विकास खंडों में दोपहर बाद तक चले निरीक्षण अभियान में कुल 18 लोग अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने सभी को भविष्य में बगैर अनुमति के अनुपस्थित नहीं रहने …

बरेली, अमृत विचार। परिषदीय स्कूलों में शासन के निर्देश पर बुधवार को भी निरीक्षण कराया गया। बीएसए विनय कुमार के आदेश पर खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा विभिन्न विकास खंडों में दोपहर बाद तक चले निरीक्षण अभियान में कुल 18 लोग अनुपस्थित पाए गए।

बीएसए ने सभी को भविष्य में बगैर अनुमति के अनुपस्थित नहीं रहने की चेतावनी देते हुए वेतन कटौती की और अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। निरीक्षण में 2 शिक्षक, 12 शिक्षामित्र और 4 अनुदेशकों के अनुपस्थित पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। बीएसए ने बताया कि स्कूली व्यवस्थाएं व गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा में सुधार के लिए शासन के निर्देश पर निरीक्षण कराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- एक्शन मोड में बरेली पुलिस, अराजकता फैलाने वालों की खैर नहीं, क्रिमिनल्स को दिए रेड नोटिस

संबंधित समाचार