‘कॉफी विद करण’ के 7वें सीजन में नजर आएंगी आमिर-करीना की जोड़ी, फिल्म को प्रमोट करने पहुंचेंगे स्टार्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। करण जौहर के शो ‘कॉफ़ी विद करण’ के 7 वें सीजन में आमिर खान और करीना कपूर की जोड़ी नजर आ सकती है। ‘कॉफ़ी विद करण’ बॉलीवुड चैट शो है, जिसे करण जौहर होस्ट करते हैं। 7वां सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 7 जुलाई से स्ट्रीम किया जा रहा है। कहा जा …

मुंबई। करण जौहर के शो ‘कॉफ़ी विद करण’ के 7 वें सीजन में आमिर खान और करीना कपूर की जोड़ी नजर आ सकती है। ‘कॉफ़ी विद करण’ बॉलीवुड चैट शो है, जिसे करण जौहर होस्ट करते हैं। 7वां सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 7 जुलाई से स्ट्रीम किया जा रहा है।

कहा जा रहा है कि आमिर खान और करीना कपूर की जोड़ी ‘कॉफी विद करण’ में नजर आयेगी। आमिर और करीना कपूर की जोड़ी ‘लाल सिंह चड्ढा’ को प्रमोट करते नजर आयेगी।

गौरतलब है कि अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स की फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का रीमेक है। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान और करीना कपूर के अलावा मोना सिंह और नागा चैतन्य की भी अहम भूमिका में हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम18 स्टूडियोज द्वारा निर्मित ‘लाल सिंह चड्ढा’ को भारत के 100 से अधिक स्थानों पर शूट किया गया है।

लाल सिंह चड्ढा में भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं जैसे इमरजेंसी, 1983 क्रिकेट विश्व कप, ऑपरेशन ब्लू स्टार, रथ यात्रा और 1999 का कारगिल युद्ध आदि को दिखाया जाएगा। यह फिल्म 11 अगस्त, 2022 को रिलीज होगी।

पढ़ें-‘होवे मैं होवा’ में जिमी शेरगिल के साथ काम कर रोमांचित हैं डेलबार आर्य, शेयर किया एक्सपीरियंस

संबंधित समाचार