बहराइच : ईंट निर्माता संघ ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 6 प्रतिशत जीएसटी का हुआ विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार । लगातार बढ़ रहे कोयले के दाम और जीएसटी की बढ़ोत्तरी के विरोध में गुरुवार को ईंट निर्माता संघ ने हड़ताल कर दी। संघ ने कहा कि ये अनिश्चितकालीन हड़ताल एक साल तक चलेगी। ऐसे में आम आदमी के सामने घर बनाना एक बड़ी चुनौती बन गया है। ईंट निर्माण में कोयला …

बहराइच, अमृत विचार । लगातार बढ़ रहे कोयले के दाम और जीएसटी की बढ़ोत्तरी के विरोध में गुरुवार को ईंट निर्माता संघ ने हड़ताल कर दी। संघ ने कहा कि ये अनिश्चितकालीन हड़ताल एक साल तक चलेगी। ऐसे में आम आदमी के सामने घर बनाना एक बड़ी चुनौती बन गया है।

ईंट निर्माण में कोयला की भूमिका अहम होती है। लेकिन कोयला का रेट आसमान छूता जा रहा है। आठ से 10 हजार रूपए प्रति टन मिलने वाला कोयला आज 22 हजार रुपए टन मिल रहा है। इतना ही नहीं केंद्र सरकार ने एक प्रतिशत जीएसटी को बढ़ाकर सीधे छह प्रतिशत कर दिया है। जिससे ईंट निर्माण की दर महंगी होती जा रही है।

इसको लेकर गुरुवार को बहराइच ईंट निर्माता संघ ने हड़ताल शुरू कर दी है। ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अब्दुल्ला का कहना है कि हम सभी जिससे मकान का निर्माण करते हैं, उस पर ही सरकार ने छह प्रतिशत जीएसटी लगा दिया है। जिससे अब व्यवसाय कठिन होता जा रहा है। इन सभी समस्याओं को लेकर सभी ने हड़ताल शुरू किया है। अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो हड़ताल एक वर्ष तक चलेगी। ऐसे में जहां ईंट निर्माण का काम पूरी तरह ठप रहेगा वहीं निर्माण भी प्रभावित होंगे।

यह भी पढ़ें –‘कॉफी विद करण’ के 7वें सीजन में नजर आएंगी आमिर-करीना की जोड़ी, फिल्म को प्रमोट करने पहुंचेंगे स्टार्स

संबंधित समाचार