बहराइच : बेतहाशा महंगाई को मुद्दा बना आप ने किया प्रदर्शन, सरकार को दी यह बड़ी चेतावनी
बहराइच, अमृत विचार । खाद्यान्न समेत अन्य वस्तुओं पर बढ़ी महंगाई को लेकर गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने धरना दिया। इसके बाद सभी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। पार्टी का कहना है कि सरकार मंहगाई पर अंकुश लगाने के लिए कार्य करे। आम आदमी पार्टी की जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष …
बहराइच, अमृत विचार । खाद्यान्न समेत अन्य वस्तुओं पर बढ़ी महंगाई को लेकर गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने धरना दिया। इसके बाद सभी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। पार्टी का कहना है कि सरकार मंहगाई पर अंकुश लगाने के लिए कार्य करे।
आम आदमी पार्टी की जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष इस्मा जहीर की अगुवाई में पदाधिकारी गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर सभी ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिला प्रभारी ने कहा कि खाने वाली वस्तुओं पर सरकार ने जीएसटी लगाकर महंगाई को बढ़ावा दिया है। इससे आम आदमी परेशान है। उन्होंने कहा कि बढ़ रही महंगाई से गरीबों के थाल से सब्जी और दाल गायब थी, लेकिन अब लग रहा है कि आंटा और चावल भी गायब हो जायेगी। सभी ने बेतहासा मंहगाई को लेकर प्रदर्शन किया।।
इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय को सौंपा। सभी ने महंगाई पर अंकुश की मांग की। इस दौरान पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें –अल्मोड़ा: मासूमों को सिर पर लीसा डालने के लिए मजबूर करने के मामले में जांच के आदेश
