चोरों को पड़ोसियों ने समझा ED अफसर, पार्थ चटर्जी की बेटी के घर हाथ साफ कर गए चोर
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपी और ममता सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी के साउथ 24 परगना वाले घर में चोरी हो गई। पार्थ चटर्जी का यह घर उनकी बेटी सोहिनी के नाम पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बरुईपुर थाना के बेगमपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र के पुरी गांव में …
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपी और ममता सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी के साउथ 24 परगना वाले घर में चोरी हो गई। पार्थ चटर्जी का यह घर उनकी बेटी सोहिनी के नाम पर है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बरुईपुर थाना के बेगमपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र के पुरी गांव में बने इस घर में चोर बुधवार रात को घुसे। इस दौरान चोरी के बाद जब चोर बड़े-बड़े बैग लेकर घर से निकले तो पड़ोसियों को लगा कि ये प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अफसर हैं, जो जांच करने आए हैं। लोगों के मुताबिक, पार्थ चटर्जी कभी-कभी इस घर के बगीचे में जाते थे और अर्पिता भी उनके साथ रहती थीं।
बताया जा रहा है कि, चोरों की संख्या चार थी। वे रात करीब 1 बजे घर का ताला तोड़कर घुसे। चार लोगों के इस गिरोह ने बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे घर पर धावा बोला। घर में लोगों की हलचल देख पड़ोसियों को लगा कि पार्थ चटर्जी के घर ईडी के छापामार कार्रवाई होगी। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि कुछ देर बाद कार में सामान रखकर सभी लोग वहां से निकल गए।
बता दें कि जिस घर में चोरी हुई है, वो पार्थ चटर्जी की बेटी सोहिनी के नाम पर है। बता दें कि पार्थ चटर्जी की बेटी के घर के बाहर लगी नेमप्लेट पर ‘सोहिनी’ लिखा हुआ है। यह आलीशान घर करीब 10 एकड़ जमीन पर बना है। पार्थ, पिछले एक हफ्ते से ED की गिरफ्त में हैं। ऐसे में उनके इस घर में हुई चोरी से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। कहीं ये चोरी जानबूझकर पैसों को ठिकाने लगाने के लिए तो नहीं कराई गई, क्योंकि ईडी एक के बाद एक पार्थ के सभी ठिकानों पर छापा मार रही है।
इससे पहले ईडी ने पार्थ चटर्जी की करीबी और बांग्ला एक्ट्रेस अर्पिता मुखर्जी के दो अलग-अलग घरों से 50 करोड़ रुपए कैश, 2 करोड़ रुपए का सोना और 20 मोबाइल बरामद हुए थे। अ
र्पिता के दूसरे फ्लैट में हुई छापेमारी के दौरान भी 3 डायरी मिली हैं, जिसमें लेनदेन की बात कोडवर्ड में लिखी गई है। इसके अलावा ईडी ने घर से 2600 पेज का एक और डॉक्यूमेंट बरामद किया है, जिसमें पार्थ और अर्पिता की जॉइंट प्रॉपर्टी की बात दर्ज है।
ये भी पढ़ें : पार्थ चटर्जी पर ममता सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, मंत्री पद से हटाया
ये भी पढ़ें : जानें कौन हैं शिक्षा भर्ती घोटाले में गिरफ्तार ममता सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी ?
