बरेली: दीवार को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, पांच घायल
बरेली, अमृत विचार। नाली की दीवार बनाने को लेकर दो पड़ोसियों में आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दबंग पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तरफ से रिपोर्ट दर्ज का एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किला थाना क्षेत्र …
बरेली, अमृत विचार। नाली की दीवार बनाने को लेकर दो पड़ोसियों में आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दबंग पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तरफ से रिपोर्ट दर्ज का एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
किला थाना क्षेत्र में बाकरगंज के रहने वाला माझा कारीगर गुड्डू पुत्र नशीर ने बताया कि उनके घर के पास से नाली की दीवार बनाई जा रही थी, जिसका एक हिस्सा पड़ोस के रहने वाले रियासत की दीवार से मिलाकर ठेकेदार ने बना दिया। इस बात से नाराज होकर रियासत ने उसके घर पर हमला बोल दिया।
इस दौरान हमलावरों ने गुड्डू उसके बेटे फाजिल, आसिफ और जावेद व परवेज पर हमला कर दिया। हमले में पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। गुड्डू ने इसकी शिकायत थाना किला पुलिस से की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें- बरेली: बीजेपी सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को परेशान कर रही- मिर्जा अशफाक सकलैनी
