अयोध्या: विवाहिता ने पति, जेठ, जेठानी समेत पांच के खिलाफ दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस, जानें पूरा मामला
गोसाईगंज/अयोध्या। एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर मारपीट करने व दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, जेठ, जेठानी समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। तहरीर के मुताबिक दकेलपुरवा निवासी दीपमाल उर्फ रंजीता मौर्य पुत्री झगरू प्रसाद की शादी आजमगढ़ के गंभीरपुर निवासी मनोज मौर्य के साथ …
गोसाईगंज/अयोध्या। एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर मारपीट करने व दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, जेठ, जेठानी समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। तहरीर के मुताबिक दकेलपुरवा निवासी दीपमाल उर्फ रंजीता मौर्य पुत्री झगरू प्रसाद की शादी आजमगढ़ के गंभीरपुर निवासी मनोज मौर्य के साथ 14 मई 2019 को हुई थी।
शादी में दान दहेज भी दिया गया था। पति के सभी परिवारीजन मुम्बई में रहते हैं, इसलिए 23 मई को वह भी अपने पति के साथ मुम्बई चली गयी। आरोप है कि वहां पति मनोज, जेठ प्रमोद व विनोद, जेठानी सुमन और मौसा बहादुर मौर्य ने उससे दहेज में एक लाख रुपये की मांग करने और प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने जब फोन पर अपनी आप बीती परिवार को बताई।
इसी बीच वह गर्भवती भी हो गई और परिजनों ने उसे समझाते हुए कहाकि समय पर सब ठीक हो जाएगा। इसके बाद भी प्रताड़ना बंद नहीं की गई, जिसे लेकर पंचायत भी हुई लेकिन कोई हल नहीं निकला। लेकिन ससुराल के लोगों का उत्पीड़न बन्द नहीं हुआ। 26 जून 2020 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाकरगंज में उसने पुत्री को जन्म दिया, जिसका पूरा खर्च उसके मायके वालों ने उठाया था।
मायके वालों ने कई बार सुलह समझौते के लिए पंचायत किया, लेकिन कोई हल नहीं निकला। एसएचओ केके मिश्र के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर पति मनोज,जेठ प्रमोद व विनोद पुत्र गण छोटेलाल,जेठानी सुमन व मौसा बहादुर मौर्य पुत्र अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
