नैनीताल: पूर्व सभासद की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी का प्लान, ऐसे हुआ नाकाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। नगर पालिका के पूर्व सभासद की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगों ने नगर की ही वार्ड नम्बर 15 तल्लीताल की सभासद प्रेमा अधिकारी से पैसों की मांग कर दी। हालांकि सभासद प्रेमा अधिकारी ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन इस्तेमाल न करने का बहाना बनाते हुए उन्हें मना कर दिया। सभासद प्रेमा ने बताया कि …

नैनीताल, अमृत विचार। नगर पालिका के पूर्व सभासद की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगों ने नगर की ही वार्ड नम्बर 15 तल्लीताल की सभासद प्रेमा अधिकारी से पैसों की मांग कर दी। हालांकि सभासद प्रेमा अधिकारी ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन इस्तेमाल न करने का बहाना बनाते हुए उन्हें मना कर दिया।

सभासद प्रेमा ने बताया कि उनके द्वारा कई बार उक्त नंबर पर संपर्क किया गया, लेकिन व्यक्ति से संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद ठगी की आशंका जताते हुए उन्होंने अपने साथ ही सभासदों से इस बारे में चर्चा की। उधर, कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि ठगी से संबंधित कोई भी लिखित शिकायती पत्र कोतवाली में प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज