अयोध्या में बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक- भगवान राम को भी था मोदी का इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गुरुवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे। वह सबसे पहले रामलला व हनुमानगढ़ी का दर्शन किये। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने शहर के रीडगंज स्थित एक पैलेस में मोदी एट दि रेट ट्वेंटी पुस्तक पर केन्द्रित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रभु राम को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंतजार …

अयोध्या। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गुरुवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे। वह सबसे पहले रामलला व हनुमानगढ़ी का दर्शन किये। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने शहर के रीडगंज स्थित एक पैलेस में मोदी एट दि रेट ट्वेंटी पुस्तक पर केन्द्रित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रभु राम को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंतजार था। एक ऐसे नेतृत्व का इंतजार था जो देश की सत्ता की कमान संभाले और अयोध्या में भव्य भगवान श्री राम का मंदिर बने। यह वह भारत है कि अगर हमारे जवानों की तरफ उंगली उठाओगे तो आंख फोड़ देने का काम करेंगे। आज पूरी दुनिया में भारत एक ऐसे राष्ट्र के रूप में उभर रहा है जो सक्षम है।

ब्रजेश पाठक बोले, प्रधानमंत्री ने कहा है कि जब तक सभी को मकान, शौचालय, गैस व विद्युत कनेक्शन न मिल जाये। हम चैन से नहीं बैठेंगे। इलाज के लिए प्रधानमंत्री ने दुनिया की सबसे बड़ी निशुल्क योजना दी। उन्होंने बताया कि हमने मुगल का शासन देखा। अंग्रेजों को देखा और उसके बाद कांग्रेस का शासन देखा। आजादी के बाद पहली बार परिवर्तन आया तो आपातकाल के बाद सभी दलों ने मिलकर सरकार बनायी, लेकिन वह व्यवस्था परिवर्तन के लिए नहीं बल्कि कुर्सी के लिए थी। जनता के पास कोई विकल्प नहीं था।

इसलिए वह लोग दोबारा सत्ता में आ गये। अटल जी की सरकार आई। उनका करिश्माई नेतृत्व था कि उन्होंने 36 दलों की सरकार चलाई। इसके बाद 10 वर्षों तक भारत को साईलेंट मोड का प्रधानमंत्री मिला। जब प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में भाजपा ने नरेन्द्र मोदी का चयन किया तो पूरे देश ने उसका स्वागत किया। प्रभु राम ने तय किया कि करिश्माई नेतृत्व आयेगा और वह अयोध्या में मंदिर का निर्माण करेगा।

महंत मिथलेश नंदनी शरण ने बताया कि पुस्तक में नरेन्द्र मोदी के बारे में 20 ऐसे लोगों ने अपने मंतव्य लिखे है जो दुनिया पर शीर्ष पर है। साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य अभय सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी विकास की राजनीति के ध्वजावाहक हैं। संचालन महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व रामचन्दर यादव, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष संजीव, क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा व शोभा सिंह, सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षक मौजूद रहे।

अस्पतालों में सब कुछ रहा राइट टाइम

इधर, डिप्टी सीएम के अयोध्या आने की सूचना के बाद से जिले के अस्पतालों को चकाचक कर दिया गया था। जिला अस्पताल में बेड के चादर बदल दिए गए थे। जगह-जगह डस्टबिन रखा गया था। चूने का छिड़काव सुबह ही कर दिया गया था। सभी चिकित्सक राइट टाइम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों का इलाज किया। शाम 5 बजे डिप्टी सीएम के जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के जान में जान आई।

अस्पतालों का निरीक्षण न करने पर लोगों में निराशा

उप मुख्यमंत्री बनने के बाद ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के तमाम अस्पतालों का भ्रमण किया। इसी ।के 11क्रम में जब वह गुरुवार को अयोध्या पहुंचे तो कयास लगाए जा रहे थे कि जिला अस्पताल, श्रीराम अस्पताल व मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। दरअसल जिला अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी है।

लोगों ने मन बनाया था कि अगर बृजेश पाठक अस्पताल पहुंचेंगे तो उन्हें अस्पताल की समस्याओं से रूबरू कराएंगे। सिविल लाइंस निवासी अमित मालवीय ने कहा कि ब्रजेश पाठक अगर अस्पताल पहुंचते तो उनके सामने समस्याओं को रखा जाता, ताकि मुख्यमंत्री के प्रिय जिले में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिल सकें।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आदेश पर न्यू हेरिटेज अस्पताल पर पड़ा छापा, मिली कई खामियां

संबंधित समाचार