बिजनौर : मानव तस्करी में पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर,अमृत विचार। एएचटीयू तथा बाल संरक्षण अधिकारी बिजनौर की संयुक्त टीम ने मानव तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को पुलिस ने नूरपुर रोड पर कृष्णा कॉलेज के पास छापा मारकर आरोपी दयाराम साहू उर्फ जयराम कुमार उर्फ दयासाहू पुत्र गोविन्द साहू निवासी (झारखण्ड), अजय …

बिजनौर,अमृत विचार। एएचटीयू तथा बाल संरक्षण अधिकारी बिजनौर की संयुक्त टीम ने मानव तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

गुरुवार को पुलिस ने नूरपुर रोड पर कृष्णा कॉलेज के पास छापा मारकर आरोपी दयाराम साहू उर्फ जयराम कुमार उर्फ दयासाहू पुत्र गोविन्द साहू निवासी (झारखण्ड), अजय कुमार यादव पुत्र रामस्वरूप यादव निवासी (झारखण्ड), हरेन्द्र कुमार पुत्र रामप्रसाद साहू निवासी (झारखण्ड), सतेन्द्र कुमार त्यागी पुत्र बलजीत सिंह त्यागी, शोभित त्यागी पुत्र सतेन्द्र त्यागी, कपिल त्यागी पुत्र सुरेन्द्र त्यागी, अतुल त्यागी पुत्र राकेश कुमार त्यागी निवासीगण थाना क्षेत्र नूरपुर को मानव तस्करी, बाल श्रम व बंधुआ मजदूरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त कार नम्बर एचआर 23 बी 9330 व पिकअप नम्बर जेएच 13 ई 7380 तथा बच्चों की खरीद-फरोख्त में प्रयुक्त 49,000 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपियों के कब्जे से 12 नाबालिग (किशोर) तथा 12 व्यस्कों (पुरुष) सहित कुल 24 लोगों को बंधन मुक्त कराया है। इस सम्बन्ध में थाना एएचटीयू पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढे़ं : बिजनौर : तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप ने कार को मारी टक्कर, महिला की मौत, पति गंभीर

संबंधित समाचार