संभल: 24 घंटे से लापता पेंटर का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, हत्या व आत्महत्या में उलझा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। थाना नखासा के क्षेत्र में घर से गायब पेंटर का खून से लथपथ शव रेलवे ट्रैक के पास मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे। सूचना मिलते ही पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। …

संभल, अमृत विचार। थाना नखासा के क्षेत्र में घर से गायब पेंटर का खून से लथपथ शव रेलवे ट्रैक के पास मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे। सूचना मिलते ही पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पेंटर की मौत की गुत्थी हत्या व आत्महत्या में उलझी हुई है।

बुधवार को राय सत्ती चौकी क्षेत्र के मोहल्ला हातिम सराय की नीम वाली बस्ती निवासी 35 वर्षीय शंकर सिंह पुत्र ब्रह्मा सिंह का शव मिला। उसका चेहरा खून से लथपथ था। मौके पर जमा लोगों ने पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और रक्तरंजित मृतक के चेहरे को साफ करवा कर और वहां से गुजरने वाले लोगों से शिनाख्त कराई।

मृतक के मोहल्ले के रहने ने वाले एक व्यक्ति ने शव देखकर शंकर को पहचाना और उसके भाई सतीश को फोन करके उसकी मौत की खबर दी। सतीश ने घर जाकर मृतक की पत्नी राधा को सारी बात बताई तो पत्नी और मृतक का बेटा शोभित मौके पर पहुंचे।

पुलिस को पत्नी ने बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे काम की तलाश में घर से जाने की जानकारी दी। रात को घर भी नहीं लौटे थे। कई जगह सुबह देख भी था, कहीं पर भी नहीं मिला। एएसपी संभल ने बताया कि रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात शव मिला था। जिसकी शिनाख्त हो चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: ‘रामपुर में एक और फैक्ट्री लगवाना चाहता है लुलु ग्रुप’

संबंधित समाचार