मंकीपॉक्स से बचने के लिए “सेक्सुअल पार्टनरों की संख्या कम करें”: डब्ल्यूएचओ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) कहा है कि दुनियाभर में मंकीपॉक्स की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 18 हजार के पार पहुंच गयी है। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने जिनेवा में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, कि संक्रमण से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है कि “एक्सपोज़र कम किया जाए”। विश्व …

जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) कहा है कि दुनियाभर में मंकीपॉक्स की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 18 हजार के पार पहुंच गयी है। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने जिनेवा में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, कि संक्रमण से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है कि “एक्सपोज़र कम किया जाए”। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने सलाह दी है कि जिन पुरुषों को मंकीपॉक्स का जोखिम है वे फिलहाल यौन साथियों की संख्या सीमित रखने पर विचार करें।

उन्होंने कहा कि अपने यौन साझेदारों की संख्या को कम करें, नए भागीदारों के साथ यौन संबंध पर पुनर्विचार करें। “डब्ल्यूएचओ को दुनिया के 78 देशों में अब तक मंकीपॉक्स के 18,000 से अधिक मामलों की जानकारी मिली है, जिनमें 70 प्रतिशत से अधिक मामले यूरोपीय क्षेत्र और 25 फसदी मामले अमेरिकी क्षेत्र से हैं। ”

मंकीपॉक्स से आमतौर जीवन को खतरा नहीं होती है, लेकिन बच्चों, बुजुर्गों और पहले बीमारियों से ग्रसित लोगों को इससे गंभीर जटिलताओं का खतरा हो सकता है। इस साल मंकीपॉक्स से पांच लोगों की मौत हो चुकी है और सभी लोग अफ्रीकी नागरिक हैं। टेड्रोस ने कहा, “अब तक पांच मरीजों की मृत्यु होने की जानकारी मिली है और लगभग 10 प्रतिशत मामलों में बीमारी के कारण होने वाले दर्द का उपचार कराने के लिए मरीज को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। ”

डब्ल्यूएचओ ने मौजूदा मंकीपॉक्स महामारी को एक वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। स्वतंत्र सलाहकारों की समिति, जिसकी गुरुवार 21 जुलाई 2022 को बैठक हुई थी, इस निर्णय पर एकमत नहीं थे कि क्या बढ़ते मंकीपॉक्स के प्रकोप को अंतर्राष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पीएचईआईसी) कहा जाए – जो उच्चतम स्तर का अलर्ट है।

ये भी पढ़ें:- बहराइच: शिक्षक ने कक्षा पांच के छात्र को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में भर्ती

संबंधित समाचार