बागपत : यमुना नहर में नहाने गये दो युवकों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में पूर्वी यमुना झाल में गुरुवार को नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बड़ौत के बावली रोड निवासी दो युवक 18 वर्षीय राजा व 19 वर्षीय साकिब बावली गांव के पास पूर्वी यमुना नहर झाल में नहाने गए थे। नहर में पानी का …

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में पूर्वी यमुना झाल में गुरुवार को नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बड़ौत के बावली रोड निवासी दो युवक 18 वर्षीय राजा व 19 वर्षीय साकिब बावली गांव के पास पूर्वी यमुना नहर झाल में नहाने गए थे। नहर में पानी का तेज बहाव होने और गहराई अधिक होने के कारण दोनों युवक डूब गए।

सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनकी तलाश शुरू की। बाद में गोताखोरों को भी बुलाया गया। गोताखोरों की मदद से युवकों को बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों युवकों को तुरंत बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृत्यु का समाचार मिलते ही परिजनों में शोक छा गया।

यह भी पढ़ें:-हरदोई : साइकिल सवार दादा-पोते की नहर में डूबने से मौत

संबंधित समाचार