गुजरात: 600 फीट गहरे बोरवेल में फंसी बच्ची को बचाया, 4 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, सेना की मदद भी ली गई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद। गुजरात में सुरेंद्रनगर जिले के गाजरणवाव गांव में बोरवेल में गिरी 12 साल की बच्ची की जान बचा ली गई है। बच्ची 600 फीट गहरे बोरवेल में गिरी थी और 60 फीट की गहराई में फंसी हुई थी। बच्ची को बचाने के लिए सेना की मदद भी ली गई थी। आखिरकार करीब चार घंटें …

अहमदाबाद। गुजरात में सुरेंद्रनगर जिले के गाजरणवाव गांव में बोरवेल में गिरी 12 साल की बच्ची की जान बचा ली गई है। बच्ची 600 फीट गहरे बोरवेल में गिरी थी और 60 फीट की गहराई में फंसी हुई थी। बच्ची को बचाने के लिए सेना की मदद भी ली गई थी। आखिरकार करीब चार घंटें की मशक्कत के बाद उसे सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

घटना ध्रांगध्रा तहसील के गजानवाव गांव की है। यहां रहने वाले एक आदिवासी परिवार की 12 साल की मनीषा सुबह करीब 7.30 बजे अपने खेत के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते वह बगल के खेत तक पहुंच गई और बोरवेल में गिर गई थी। कुछ बच्चों ने उसे गिरते देख लिया और घरवालों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

प्रांतीय अधिकारी, पुलिस, फायर ब्रिगेड, रेस्क्यू टीम और सेना का काफिला मौके पर पहुंचा। इसके बाद युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मेडिकल टीम ने बच्ची को ऑक्सीजन सप्लाई करने का जिम्मा संभाला। दूसरी टीमों ने 40 फीट नीचे बोर तक पहुंचने का ऑपरेशन चलाया। इस तरह सिर्फ चार घंटे (7.30 से 11.30) में ही मनीषा को सकुशल बाहर निकाल लिया। मेडिकल चेकअप के लिए फिलहाल मनीषा को ध्रांगध्रा के सिविल अस्पताल ले जाया गया है।

बोर में बच्चे के गिरने की इसी तरह की घटना ध्रांगध्रा तहसील के ही डूडापुर गांव में जून महीने में भी हुई थी। यहां पांच साल का एक बच्चा 500 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। बच्चा 50 फीट की गहराई में फंसा था। बच्चे को सिर्फ 40 मिनट के रेस्क्यू ऑपरेशन में ही सकुशल बाहर निकाल लिया गया था।

बता दें कि इससे पहले 9 जून को सुरेंद्रनगर जिले में 300 फीट गहरे बोरवेल में गए एक बच्चे को 40 मिनट के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाला गया था। सेना के जवानों ने 2 साल के शिवम को उसकी ज़िन्दगी वापस दी। बच्चा खेलते हुए 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था।

 

ये भी पढ़ें : अन्ना विश्वविद्यालय के 42वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, 69 मेधावियों को गोल्ड मेडल से नवाजा

 

संबंधित समाचार