अमेरिका में बड़ा सड़क हादसा, बस खाई में गिरने से 16 लोगों की मौत
मेक्सिको सिटी (अमेरिका)। पश्चिमोत्तर निकारागुआ में हुए एक बस हादसे में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 13 वेनेजुएला के नागरिक थे। पुलिस ने एक बयान जारी करके बताया कि हादसे में मारे गए लोगों में निकारागुआ का एक नागरिक है और दो अन्य लोगों की पहचान नहीं हो पाई …
मेक्सिको सिटी (अमेरिका)। पश्चिमोत्तर निकारागुआ में हुए एक बस हादसे में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 13 वेनेजुएला के नागरिक थे। पुलिस ने एक बयान जारी करके बताया कि हादसे में मारे गए लोगों में निकारागुआ का एक नागरिक है और दो अन्य लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।
बताया कि, यह हादसा राजधानी मानागुआ से करीब 100 मील दूर पैन-अमेरिकन हाईवे पर हुआ। पुलिस ने बताया कि, तेज गति से आ रही बस दो अन्य वाहनों से टकराने के बाद सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई।
जानकारी के मुताबिक,जानकारी के मुताबिक, बस की पहले एक वाहन से टक्कर हुई थी, जिसके बाद ये हादसा हो गया। बताया ज रहा है कि, मरने वालों में नौ पुरुष और पांच महिलाओं के साथ बच्चे भी शामिल है। अमेरिकी राज्यों के संगठन के महासचिव डेविड स्मोलांस्की ने इस घटना पर दुख जताया है।
ये भी पढ़ें : ट्विटर यूजर्स की जासूसी कराना चाहती हैं दुनियाभर की सरकारें! यहां जानें सबकुछ
