बहराइच: खलिहान की जमीन पर कब्जे को लेकर प्रदर्शन, तहसीलदार ने लेखपाल को किया तलब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/बहराइच। पकरा देवरिया गांव में खलिहान की जमीन पर 30 से अधिक लोगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया है। लेकिन शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाई नहीं की जा रही है। इससे नाराज लोगों ने शुक्रवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। तहसीलदार ने शनिवार को लेखपाल को तलब किया है। नानपारा तहसील क्षेत्र …

नानपारा/बहराइच। पकरा देवरिया गांव में खलिहान की जमीन पर 30 से अधिक लोगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया है। लेकिन शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाई नहीं की जा रही है। इससे नाराज लोगों ने शुक्रवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। तहसीलदार ने शनिवार को लेखपाल को तलब किया है।

नानपारा तहसील क्षेत्र के ग्राम पकरा देवरिया में गाटा संख्या 59 और 61 पर खलिहान की जमीन अंकित है। इस जमीन को तत्कालीन ग्राम प्रधान ने गांव के लोगों के हाथ बेच दिया था। ग्राम प्रधान के चहेते लोगों ने उसी जमीन पर प्रधान मंत्री आवास बनवा लिया। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने अधिकारियों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इससे नाराज ग्रामीण शुक्रवार को बीरबल, कपूरचंद, राजन पाल, गुड्डू, संदीप कुमार, राधे किशन और देशराज की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया। इस मामले में तहसीलदार शिव प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शनिवार को लेखपाल को तलब किया गया है। रिपोर्ट के बाद सभी से खलिहान की जमीन से कब्जा हटवाया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: दबंगों ने लेखपाल को बंधक बनाकर पीटा, मोबाइल तोड़ा…अभिलेख भी फाड़े

संबंधित समाचार