लखनऊ : या हुसैन की सदाओं के साथ पहली मोहर्रम का निकलेगा जुलूस…इन रास्तों पर होगा डायवर्जन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ : वैश्विक महामारी के दौरान राजधानी लखनऊ में पूरे दो साल तक मोहर्रम के जुलूस पर पाबंदी लगाई गई थी। इस बार पुराने शहर की तंग-गलियों और मुख्य सड़कों पर या हुसैन की सदाएं गुंजती हुई जुलूस के रूप में दिखाई पड़ेगी। हालांकि, इस बार सीएम योगी ने मोहर्रम के जुलूस पर हिदायत देते …

लखनऊ : वैश्विक महामारी के दौरान राजधानी लखनऊ में पूरे दो साल तक मोहर्रम के जुलूस पर पाबंदी लगाई गई थी। इस बार पुराने शहर की तंग-गलियों और मुख्य सड़कों पर या हुसैन की सदाएं गुंजती हुई जुलूस के रूप में दिखाई पड़ेगी। हालांकि, इस बार सीएम योगी ने मोहर्रम के जुलूस पर हिदायत देते हुए शस्त्र प्रदर्शन पर रोक लगाई है। पहली मोहर्रम के शाही जरी जुलूस पर पुलिस विभाग समेत पुलिस यातायात विभाग ने भी रणनीति बनाई है। बता दें कि पहली मोहर्रम के शाही जरी जुलूस के मद्देनजर राजधानी में रूट डायवर्जन किया गया है। इसके अलावा भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। यह डायवर्जन शाम छह बजे तक यानि जुलूस की समाप्ति तक चलेगा।

यहां पर वाहन होंगे प्रतिबंधित

  • सीतापुर रोड की ओर से आने वाले यातायात डालीगंज रेलवे कासिंग से पक्का पुल होते हुये बड़ा इमामबाड़ा की ओर नहीं जा सकेंगें, बल्कि यह यातायात डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवरब्रीज से चौराहा नं०-08. आई0टी0 चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य स्थान को जा सकेंगे।
  • हरदोई रोड की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के यातायात कोनेश्वर चौराहे से घंटाघर नहीं जा सकेंगें बल्कि चौक, मेडिकल कास (कमला नेहरू) होकर अपने गंतव्य को जा सकेगें।
  • कैसरबाग से सीतापुर रोड की ओर जाने वाले यातायात पक्कापुल की ओर नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात डालीगंज पुल से दाहिने आईटी चौराहा, कपूरथला चौराहा, मडियॉव होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
  •  कैसरबाग से हरदोई रोड को जाने वाले यातायात पक्का पुल की ओर नहीं जा सकेगें, बल्कि शाहमीना तिराहे से बॉयें मेडिकल कालेज, चौक, कोनेश्वर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगें।
  • हुसैनाबाद की ओर से आने वाला यातायात हुसैनाबाद (रामगंज) तिराहा से छोटा इमामबाड़ा होकर घंटाघर की ओर नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात हुसैनाबाद तिराहा से तहसीनगंज तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगें एवं तहसीनगंज तिराहा से हुसैनाबाद को नहीं जा सकेंगें।
  • चौक चौराहा से खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कालेज होकर सामान्य यातायात नींबू पार्क तिराहा (रूमी गेट चौकी चौराहा) की ओर नहीं जा सकेगें, बल्कि यह यातायात चौक चौराहा से मेडिकल कास (कमला नेहरू) होकर मेडिकल कालेज चौराहा या कोनेश्वर होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगें।
  • नीबू पार्क फ्लाई ओवर से उतरने वाला यातायात रूमी गेट की तरफ नहीं जा सकेगें, बल्कि यह यातायात चौक चौराहा, ठाकुरगंज होकर अथवा चरक चैराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगें।
  • मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहा से कोई यातायात नींबू पार्क (रूमी गेट चौकी चौराहा) की ओर नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात मेडिकल कॉलेज चौराहा या चौक कोनेश्वर होकर से अपने गन्तव्य को जा सकेंगें।
  • शाहमीना तिराहा से पक्कापुल होकर बड़े इमामबाड़े की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगें, बल्कि यह यातायात मेडिकल कालेज चौराहा, मेडिकल कास (चरक) चौराहा, चौक, कोनेश्वर या डालीगंज पुल चौराहे से दाहिने आईटी चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगें।
  • नीबू पार्क (रूमी गेट चौकी चौराहा) से किसी प्रकार का यातायात बड़ा इमामबाडा या घंटाघर, छोटे इमामबाड़े को नहीं जा सकेंगे बल्कि यह यातायात मेडिकल कासं (चरक) चौराहा या बन्धा रोड पुल होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगें।
  • नया पुक्का पुल बन्धा तिराहे से पक्का पुल चौराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात नया बन्धा पुल पारकर खदरा होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
  • नक्खास तिराहे से विक्टोरिया स्ट्रीट की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात रकाबगंज पुल / बाजार खाला होकर अपने गन्तब्य को जा सकेंगे।
  •  मेडिकल क्रास ( चरक) चौराहे सामान्य यातायात नक्खास तिराहा (विक्टोरिया स्ट्रीट) या फूलमण्डी, नींबू पार्क (रूमी गेट चौकी) चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात मेडिकल कालेज, रकाबगंज पुल या चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
  • कुडिया घाट रोड तिराहा (नया पुल ढाल) से नीबू पार्क (रूमी गेट चौकी) चौराहा की ओर यातायात नही आ सकेगा, बल्कि यह यातायात बन्धा रोड या नया पक्का पुल होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। 15. पक्कापुल चौराहे से बड़ा इमामबाड़ा, रूमी गेट चौराहा, घण्टा घर तिराहा से छोटा इमामबाडा तक जूलूस के मार्ग पर यातायात के लिये पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।

इन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

बता दें कि जुलूस के दौरान सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग पर यदि किसी जन-सामान्य की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के आभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस, स्थानीय पुलिस द्वारा वीआईपी कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-6389304141, 6389304242, 9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ : मोहर्रम से पहले पांच दरोगाओं‌ समेत 22 सिपाहियों के कार्यस्थल में बदलाव… जानें कौन कहां गया

संबंधित समाचार