बहराइच: नाराज छात्रों का एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन, लगाया यह आरोप, पूर्ति निरीक्षक को मिली जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। उपजिलाधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र पहुंच गए। सभी ने कोटेदार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी का कहना है कि कोटेदार द्वारा 16 माह से खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा है। इस पर एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक को जांच के निर्देश दिए हैं। नानपारा तहसील क्षेत्र के …

बहराइच। उपजिलाधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र पहुंच गए। सभी ने कोटेदार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी का कहना है कि कोटेदार द्वारा 16 माह से खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा है। इस पर एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक को जांच के निर्देश दिए हैं।

नानपारा तहसील क्षेत्र के ग्राम माघी के बच्चे व ग्रामीणों शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। यहां पर सभी ने मिलकर तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे बच्चों और ग्रामीणों ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं। विद्यालय में मिड डे मील योजना के अंतर्गत राशन वितरण कोटेदार द्वारा नहीं किया गया। आरोप है कि कोटेदार के द्वारा 16 महीने का राशन अभी भी वितरण नहीं किया गया है।

जब उनके बच्चे अपना राशन कोटेदार के वहां लेने के लिए जाते हैं तो कोटेदार व उनके सहयोगियों द्वारा उन्हें अपशब्दों का प्रयोग कर भगा दिया जाता है। इसको लेकर आज तहसील मुख्यलय पर प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसडीएम ने मामले की जांच के लिए बलहा विकास खंड के पूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ें:-काशीपुर: मरीजों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार