संभल: 25 हजार का इनामी तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/असमोली, अमृत विचार। मुखबिर की सूचना मिलने पर शुक्रवार को एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से गैंगस्टर में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया है। असमोली थाना पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार …

संभल/असमोली, अमृत विचार। मुखबिर की सूचना मिलने पर शुक्रवार को एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से गैंगस्टर में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया है।

असमोली थाना पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान मुखबिर ने पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति के थाना क्षेत्र के गांव बुकनाला तिराहा के पास खड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस की टीम को भी मौके पर बुला लिया। मौके पर पहुंची टीम को देखकर वह व्यक्ति भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर दौड़कर कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया और उसे गिरफ्तार कर थाना लेकर आ गई। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम पता मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला आर्दश नगर निवासी आशीष भदौरिया उर्फ होलू पुत्र राजकुमार बताया। थाना प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि अभियुक्त ने एक वर्ष पहले असमोली में स्टेट बैंक के पास बाइक सवारों से दो लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था।

पुलिस ने पकड़कर आरोपी को जेल भेज दिया था। वह जमानत पर छूटकर आया था। आपराधिक इतिहास को देखते हुए अभियुक्त पर गैंगस्टर लगाया गया था, जिसके तहत वह फरार चल रहा था। पकड़ में नहीं आने पर पुलिस ने अभियुक्त के ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। जिसे मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के गांव बुकनाला तिराहा के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर अभियुक्त का चालान कर दिया।

ये भी पढ़ें:- मथुरा में मंत्री के समक्ष खुल गई भ्रष्टाचार की पोल, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा