मुरादाबाद: अपहरण के बाद युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार पर मुकदमा
मुरादाबाद/कांठ, अमृत विचार। मौसी के घर जा रही युवती का कुछ युवकों ने रास्ते में अपहरण कर लिया और एक खंडहरनुमा घर में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही उसके 50 हजार रुपए तथा सोने के कुंडल वअन्य सामान लूट लिया। अपहरणकर्ता उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दूसरे …
मुरादाबाद/कांठ, अमृत विचार। मौसी के घर जा रही युवती का कुछ युवकों ने रास्ते में अपहरण कर लिया और एक खंडहरनुमा घर में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही उसके 50 हजार रुपए तथा सोने के कुंडल वअन्य सामान लूट लिया। अपहरणकर्ता उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दूसरे समुदाय के एक नामजद युवक समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
थाना कांठ के ग्राम गढ़ी की एक युवती 27 जुलाई को दोपहर लगभग एक बजे करीब के गांव में ही अपनी मौसी के घर 50 हजार रुपए देने जा रही थी। तभी रास्ते में दूसरे समुदाय के गांव के ही युवक मनसूर पुत्र महबूब ने अपने साथियों के साथ युवती को गाड़ी में खींच कर डाल लिया और बंधक बनाकर उसे एक सुनसान जगह खंडहरनुमा मकान में ले गए। जहां युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और पचास हजार रुपए तथा सोने की चेन एवं कानों के कुंडल लूट लिए और वीडियो रिकॉर्डिंग भी की।
इसके बाद बेहोशी की हालत में युवती को छोड़कर आरोपी फरार हो गए। युवती के सड़क पड़े होने की जानकारी परिजनों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और पीआरबी पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस युवती को थाने ले आई जहां से उसे उपचार व मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। युवती के पिता की तहरीर के आधार पर दूसरे समुदाय के मनसूर सहित चार अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवती के पिता द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है जो तथ्य सामने आएंगे उस के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। -मनीष कुमार सक्सेना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, कांठ
ये भी पढ़ें:- बिजनौर: कंपनी में स्कीम का लाभ दिलाने के नाम पर की ठगी, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
