बरेली: लंबी मालगाड़ियों के लिए रसुइया स्टेशन का होगा विस्तार
बरेली, अमृत विचार। शेषनाग और अजगर मालगाड़ियों को बीच में रोकना रेलवे के लिए मुश्किल काम होता है। इस समस्या से निपटने के लिए अब रेल प्रशासन कई स्टेशनों को चिन्हित कर उनके ट्रैक और प्लेटफार्म लंबे कर रहा है। मुरादाबाद रेल मंडल में पड़ने वाले दुगनपुर और रसुइया स्टेशन का विस्तार इन मालगाड़ियों के …
बरेली, अमृत विचार। शेषनाग और अजगर मालगाड़ियों को बीच में रोकना रेलवे के लिए मुश्किल काम होता है। इस समस्या से निपटने के लिए अब रेल प्रशासन कई स्टेशनों को चिन्हित कर उनके ट्रैक और प्लेटफार्म लंबे कर रहा है। मुरादाबाद रेल मंडल में पड़ने वाले दुगनपुर और रसुइया स्टेशन का विस्तार इन मालगाड़ियों के लिए किया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर इन्हें इन स्टेशनों पर रोका जा सके। रेलवे को सबसे अधिक आय मालगाड़ियों के संचालन से होती है। रेल प्रशासन की तरफ से इस ओर ध्यान दिया जा रहा है।
शेषनाग, अजगर और लांग हाल जैसी मालगाड़ियां काफी लंबी होती हैं। इन ट्रेनों को चार मालगाड़ियां तक जोड़कर चलाया जाता है। साथ ही कई इंजन लगाए जाते हैं। जिससे इनकी लंबाई दो से चार किलोमीटर तक हो जाती है। इन मालगाड़ियों को अगर रोका जाएगा तो लंबाई के कारण काफी देर तक क्रासिंग बंद रह सकती है। रेलवे बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि मालगाड़ियों बिना किसी रुकवाट संचालन किया जाए।
वीआईपी ट्रेनों जैसे राजधानी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, काशी विश्वनाथ, बेगमपुरा आदि को गुजारने के लिए ही मालगाड़ी को रोका जाए। अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए इन्हें नहीं रोका जाना चाहिए। यही वजह है कि रुकने की जरूरत पड़ने पर इनके लिए स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं।
दुगनपुर से माल गाड़ी चली तो वो जरूरत पड़ने पर रसुइया या रोजा में रोकी जा सकेगी। इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दुगनपुर और रसुइया स्टेशन पर सर्वे कराया गया था। यहां लंबे प्लेटफार्म का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि लंबी मालगाड़ियों का ठहराव हो सके।
यह भी पढ़ें- बरेली: 30 जुलाई तक होंगे कंपार्टमेंट और अंक सुधार के लिए आवेदन, जानें डिटेल्स
