बरेली: 14 अगस्त तक पूर्ण करें अमृत सरोवर, फिर ध्वजारोहण कराएं- डीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार शाम डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव 11 से 17 अगस्त तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम 13 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा। उन्होंने समस्त विभागों को निर्देश दिए कि इस अभियान …

बरेली, अमृत विचार। हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार शाम डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव 11 से 17 अगस्त तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम 13 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा। उन्होंने समस्त विभागों को निर्देश दिए कि इस अभियान को सफल बनाया जाए।

डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि 11 से 17 अगस्त तक समस्त सरकारी कार्यालयों में लाइटिंग अवश्य की जाए। समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन जगहों पर अमृत सरोवर का निर्माण किया जा रहा है, उसे 14 अगस्त तक पूर्ण कर लिया जाए, जिससे कि अमृत सरोवरों पर भी झंडा रोहण किया जा सके। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के दिन समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों को बुलाकर उन्हें सम्मानित किया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि स्कूलों में ध्वजारोहण करते समय उसकी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अवश्य पोस्ट भी किया जाए। उन्होंने कहा कि समस्त सरकारी कार्यालयों में खादी के ही झंडे लगाए जाएं।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. आरडी पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, डीसी मनरेगा गंगाराम, परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: फीस वृद्धि करने वाले निजी स्कूलों को चिह्नित कर बनेगी सूची, आदेश जारी

संबंधित समाचार