Commonwealth Games 2022 : तैराकी में आज इतिहास रच सकता है भारत, श्रीहरि नटराजन से गोल्ड की उम्मीद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बर्मिंघम। भारत के युवा तैराक श्रीहरि नटराज ने राष्ट्रमंडल खेलों के पहले दिन शुक्रवार (भारत में शनिवार) को पुरुषों के 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में जगह बनाई। नटराज ने 54.55 सेकंड के समय के साथ सेमीफाइनल-2 में चौथा (कुल सातवां) स्थान प्राप्त किया। इस तरह वह अपने इवेंट में ओवरऑल 7वें स्थान पर रहे और …

बर्मिंघम। भारत के युवा तैराक श्रीहरि नटराज ने राष्ट्रमंडल खेलों के पहले दिन शुक्रवार (भारत में शनिवार) को पुरुषों के 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में जगह बनाई। नटराज ने 54.55 सेकंड के समय के साथ सेमीफाइनल-2 में चौथा (कुल सातवां) स्थान प्राप्त किया। इस तरह वह अपने इवेंट में ओवरऑल 7वें स्थान पर रहे और इस तरह फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

अब मेडल के लिए श्रीहरि नटराज का फाइनल मुकाबला आज (30 जुलाई) देर रात 1.35 बजे होगा। ऐसे में आज श्रीहरि गोल्ड जीतकर इतिहास रच सकते हैं।

वहीं नटराज 31 जुलाई को होने वाले फाइनल में भारत को राष्ट्रमंडल खेलों में तैराकी का दूसरा पदक दिलाने का प्रयास करेंगे। इससे पहले तैराकी में भारत का एकलौता राष्ट्रमंडल पदक 2010 में आया था, जब प्रशांत करमाकर ने पैरा-स्विमिंग आयोजन में कांस्य हासिल किया था।

आपको बता दें कि साजन प्रकाश और पहली बार खेल रहे कुशाग्र रावत अपने अपने वर्ग में सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सके। प्रकाश पुरूषों की 50 मीटर बटरफ्लाय में अपनी हीट में आठवें स्थान पर रहे। उन्होंने 25 . 01 सेकंड का समय निकाला। शीर्ष 16 तैराक सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। कुशाग्र पुरूषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल में 3 : 57 . 45 सेकंड का समय निकालकर अपनी हीट में आखिरी स्थान पर रहे। कुशाग्र और प्रकाश अब दूसरे वर्ग में चुनौती पेश करेंगे। प्रकाश पुरूषों की 100 और 200 मीटर बटरफ्लाय में जबकि कुशाग्र पुरूषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल और 200 मीटर फ्रीस्टाइल में उतरेंगे।

ये भी पढ़ें : CWG 2022: कॉमनवेल्थ में भारत की जबरदस्त शुरुआत, शिव थापा ने बॉक्सिंग में पाकिस्तानी बी सुलेमान को 5-0 से हराया

संबंधित समाचार