योगी सरकार का फैसला, IAS अफसरों के ट्रांसफर को किया निरस्त, वाराणसी के DM बने रहेंगे कौशलराज शर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार अफसरों के होने वाले ट्रांसफर में कुछ फेरबदल की है। बता दें कि यूपी सरकार ने शुक्रवार देर रात IAS अफसरों के ट्रांसफर को निरस्त कर दिया है जी हां वाराणसी के DM कौशल राज शर्मा का ट्रांसफर निरस्त कर दिया गया है। इनका ट्रांसफर एक दिन पहले प्रयागराज के मंडलायुक्त …

वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार अफसरों के होने वाले ट्रांसफर में कुछ फेरबदल की है। बता दें कि यूपी सरकार ने शुक्रवार देर रात IAS अफसरों के ट्रांसफर को निरस्त कर दिया है जी हां वाराणसी के DM कौशल राज शर्मा का ट्रांसफर निरस्त कर दिया गया है। इनका ट्रांसफर एक दिन पहले प्रयागराज के मंडलायुक्त के पद पर किया गया था। मगर, अब शासन ने नया आदेश जारी करके कहा है कि IAS कौशल राज शर्मा का ट्रांसफर जनहित में निरस्त कर दिया गया है और कौशल राज शर्मा वाराणसी के DM बने रहेंगे।

बतादें कि अफसरों के होने वाले ट्रांसफर में वाराणसी भेजे गए कुशीनगर के DM एस. राजलिंगम का भी ट्रांसफर निरस्त कर दिया गया है। अब वह भी कुशीनगर के DM बने रहेंगे। कुशीनगर के DM बनाए गए रवींद्र कुमार प्रथम का ट्रांसफर भी निरस्त कर दिया गया है। उन्हें विशेष सचिव खाद्य रसद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं विजय विश्वास पंत को प्रयागराज का मंडलायुक्त बनाया गया है।

IAS कौशल राज शर्मा का ट्रांसफर निरस्त करने के संबंध में प्रदेश सरकार द्वारा जारी किया गया आदेश।

2019 में वाराणसी DM बने थे कौशल राज शर्मा

वाराणसी के DM कौशल राज शर्मा को लेकर बता दें की ये 2006 बैच के IAS कौशल राज शर्मा ने नवंबर 2019 में वाराणसी के DM का कार्यभार संभाला था। एक दिन पहले प्रदेश के 13 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया गया, तो उन्हें प्रयागराज के मंडलायुक्त के पद पर नई तैनाती दी गई थी। IAS कौशल राज शर्मा की गिनती UP कैडर के कुशल अफसरों में होती है।

कोरोनाकाल के दौरान उनके मैनेजमेंट को लखनऊ से लेकर दिल्ली तक वाहवाही मिली थी। PM स्वनिधि योजना के बेहतर कार्यक्रम के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सम्मानित भी हो चुके हैं।

पढ़ें-यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, योगी सरकार ने 17 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर, देखें सूची

संबंधित समाचार