रामपुर : पूर्व एसपी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कारोबारी दंपति पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। फर्जी मुठभेड़ में पूर्व एसपी शगुन गौतम समेत तीस पुलिसकर्मियों को दोषी साबित कराने वाले कारोबारी संजीव गुप्ता उनकी पत्नी रोली गुप्ता और सगे साले राजेश गुप्ता के खिलाफ उत्तराखंड के खनन कारोबारी ने 78 लाख छप्पन हजार रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में आईपीसी की धारा 420, 406 और 506 के तहत …

रामपुर,अमृत विचार। फर्जी मुठभेड़ में पूर्व एसपी शगुन गौतम समेत तीस पुलिसकर्मियों को दोषी साबित कराने वाले कारोबारी संजीव गुप्ता उनकी पत्नी रोली गुप्ता और सगे साले राजेश गुप्ता के खिलाफ उत्तराखंड के खनन कारोबारी ने 78 लाख छप्पन हजार रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में आईपीसी की धारा 420, 406 और 506 के तहत थाना टांडा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही अवैध खनन और अवैध शराब का धंधा गैंग बनाकर करने का आरोप लगाया है।

उत्तराखंड के थाना बाजपुर के सुभाषनगर निवासी अरुण कुमार गोयल ने स्वार सीओ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। जिसमें कहा गया है कि प्रार्थी के पक्ष में खनन का पट्टा गाटा संख्या 92-93 व 94 रकवा 2.0240 हेक्टेयर ग्राम निकट अकबराबाद तहसील टांडा में डीएम के आदेश पर 4 दिसंबर 2020 को हुआ था। इस पट्टे से निकले बालू का विक्रय मैसर्स सलीटेयर इन्फ्राटेक द्वारा प्रोप्राइटर रोली गुप्ता पत्नी संजीव गुप्ता पंजीकृत कार्यालय सरेली पुख्ता तहसील दातागंज (बदायूं) को किया था।

जनवरी 2021 में रोली के पति संजीव गुप्ता ने खनन बालू का सौदा 360 रुपये प्रति घन मीटर के हिसाब से बिक्री हुआ था। जिसमें 20 फरवरी 2021 से 31 मई 2021 तक बालू की मात्रा 21,842 घन मीटर रुपये 360 के हिसाब से 82,56,276 की बिक्री की गई। जिसमें से चार लाख रुपये का भुगतान आरटीजीएस से किया गया। 78,56, 276 रुपये फर्म पर बकाया हैं। जिन्हें बाद में देने का वादा किया गया। रुपयों की मांग करने पर कह दिया कि उन्होंने सिर्फ पांच ट्रक माल लिया है। इस तरह धोखाधड़ी कर रुपये हड़प लिए हैं।

इनके रिश्तेदार राजेश कुमार गुप्ता निवासी जलालाबाद शाहजहांपुर ने कई वर्ष पूर्व भंडारण अनज्ञप्ति के भी फर्जी रवन्ना एवं अवैध खनन की कार्रवाई की जांच व इंडेन मिनरल के नाम से टांडा के गांव दूंदावाला में भी भंडारण क्रय विक्रय की जांच की मांग की गई है। जिसमें अन्य लोगों के साथ भी जालसाली की गई है। आरोप है कि जांच में संजीव गुप्ता, रोली गुप्ता, राजेश गुप्ता व इनके अन्य रिश्तेदार शराब माफिया गैंग बनाकर अवैध खनन का कार्य करते हैं। आरोप है कि इन लोगों के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं। टांडा थाने में यह रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं एसपी के खिलाफ फर्जी मुठभेड़ की शिकायत करने वाले संजीव गुप्ता का कहना है जो रिपोर्ट उनके खिलाफ लिखाई गई है, इस बारे में अभी मुझे कोई जानकारी नहीं है। टांडा थाना प्रभारी अजय पाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके विवेचना की जा रही है।

ये भी पढ़ें : रामपुर : चोरी के माल के साथ दो गिरफ्तार, दो अवैध तमंचे और चार कारतूस बरामद

संबंधित समाचार