हरदोई: प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी ने घर के बाहर खुद को मारी गोली, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के खंदेरिया गांव में प्रेमिका को अपने साथ ले जाने आए प्रेमी ने प्रेमिका के घर के सामने शनिवार को तमंचे से गोली मारकर जान दे दी। मल्लावां थाना क्षेत्र के बाबटमऊ गांव निवासी दीपक पुत्र बृजेश अरवल थाना क्षेत्र के खंदेरिया गांव में शनिवार को बाइक से अपनी प्रेमिका से …

हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के खंदेरिया गांव में प्रेमिका को अपने साथ ले जाने आए प्रेमी ने प्रेमिका के घर के सामने शनिवार को तमंचे से गोली मारकर जान दे दी। मल्लावां थाना क्षेत्र के बाबटमऊ गांव निवासी दीपक पुत्र बृजेश अरवल थाना क्षेत्र के खंदेरिया गांव में शनिवार को बाइक से अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। युवती और युवक की गुजरात में रहकर प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी।

ग्रामीणों के अनुसार युवक करीब 8 माह पूर्व युवती को अपने साथ भगा कर भी ले गया था। परिजनों के समझाने के बाद युवक ने युवती को परिजनों के पास भेज दिया। युवक की बहन की शादी युवती की चचेरे भाई के साथ तय हुई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने हरपालपुर प्रभारी निरीक्षक उमाकान्त दीपक, अरवल थानाध्यक्ष छोटेलाल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच की। एडीशनल एसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

पढ़ें-उन्नाव: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर ने खुद को मारी गोली, मौत

संबंधित समाचार