अमरोहा: डीएम ने किया गंगा कटान का निरीक्षण, लापरवाही बरतने पर दी चेतावनी
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। जिलाधिकारी ने गंगा के पानी से मिट्टी कटान का निरीक्षण कर हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए है । लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गई है। इस समय गंगा नदी कटान कर रही है और बाढ़ का खबरा बढ़ रहा है। गंगानगर पुल के नीचे गंगा ने दो …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। जिलाधिकारी ने गंगा के पानी से मिट्टी कटान का निरीक्षण कर हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए है । लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गई है।
इस समय गंगा नदी कटान कर रही है और बाढ़ का खबरा बढ़ रहा है। गंगानगर पुल के नीचे गंगा ने दो दिन पहले तेजी के साथ कटान किया था। गंगा नदी की धार द्वारा पुल की नीचे कटान किए जाने की सूचना पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। शनिवार को जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने गंगानगर पुल के पास गंगा से कटान का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि कटान रोकने में कोई लापरवाही न बरती जाए और कटान रोकने के लिए पर्याप्त मात्रा में मजदूर लगाकर पत्थर कटर जाली लगाकर कटान को रोका जाए। इसके बाद जिलाधिकारी ने ग्राम दियावली खालसा में भी तट बांध से कुछ दूर कटान का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कहा कि गंगा के बढ़े हुए जलस्तर पर पैनी नजर रखी जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भगवान शरण,एसडीएम सुधीर कुमार,सीओ सतीश चंद्र पांडे समेत थाना इंचार्ज व लेखपाल मौजूद रहे।
बाढ़ चौकियों को किया अर्लट
हसनपुर। गंगा में बढ़ते हुए जल स्तर को देखकर बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। गंगा के पानी में न उतरने के लिए मुनादी भी करा दी गई है। इस समय गंगा नदी उफान पर है लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। कई स्थानों पर गंगा नदी द्वारा कटान भी किया जा रहा है। इसको देखकर अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। दियावली खालसा वह मेहरपुर बाढ़ पर लेखपालों की ड्यूटी लगाते हुए चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। एसडीएम सुधीर कुमार ने बताया कि गंगा में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखकर तट बांध के आसपास बसे गांवों में गंगा तट बांध के भीतर न जाने के लिए मुनादी करवाई गई है। ताकि ग्रामीण गंगा के भीतर न जा सके।
ये भी पढ़ें:- माफिया के छोटे बेटे ने कोर्ट में किया सरेंडर, 50 हजार का था इनाम
