पीलीभीत में सुरक्षित नहीं पति की जिंदगी, सीतापुर करा दो तबादला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। सीएमओ द्वारा की गई बदसलूकी को लेकर जहां फार्मासिस्ट काफी आहत है तो उनके परिवार के लेाग भी खासा परेशान हैं। आत्महत्या करने की चेतावनी के बाद से उनकी पत्नी बेहद दुखी हैं। पत्नी ने अब सीएमओ पर कार्रवाई न होते देख मुख्यमंत्री से अपने पति की जिंदगी की सलामती के लिए …

पीलीभीत, अमृत विचार। सीएमओ द्वारा की गई बदसलूकी को लेकर जहां फार्मासिस्ट काफी आहत है तो उनके परिवार के लेाग भी खासा परेशान हैं। आत्महत्या करने की चेतावनी के बाद से उनकी पत्नी बेहद दुखी हैं। पत्नी ने अब सीएमओ पर कार्रवाई न होते देख मुख्यमंत्री से अपने पति की जिंदगी की सलामती के लिए सीतापुर तबादला करने की मांग की है। पत्नी का ऐसा वीडियो जिला के पदाधिकारियों को भेजा गया है। वहीं सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल खूब वायरल हो रहा है।

24 जुलाई को सीएमओ डा. आलोक कुमार ने जमुनिया पीएचसी पर निरीक्षण के दौरान वहां पर तैनात फार्मासिस्ट अमरीश बाजपेई के साथ बदसलूकी की थी। सीएमओ ने जूता से मारने की धमकी दी थी। घटना से फार्मासिस्ट काफी आहत है और आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। घटना को लेकर पूरे प्रदेश के फार्मासिस्ट हड़ताल और धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इधर, घटना को लेकर फार्मासिस्ट की पत्नी साधना बाजपेई काफी परेशान हैं और पति की चिंता सता रही है।

पत्नी ने जिले के पदाधिकारियों के पास घटना को लेकर एक वीडियो भेजी है। वीडियो में कहा गया है कि सीएमओ ने उनके पति के साथ सभी हदों को तोड़कर बदसलूकी की है। इससे पति आहत है और जान देने की बात कह रहे हैं। यदि शासन प्रशासन इसमें सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रहा तो पति का सीतापुर तबादला कर दिया जाए। उसके पति पीलीभीत में ऐसे अधिकारी के साथ काम नहीं कर सकते हैं और उनकी जिंदगी सुरक्षित नहीं है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: वार्ता को बुला रहे सीएमओ, फार्मासिस्ट तैयार नहीं, धरना प्रदर्शन जारी

 

संबंधित समाचार