पीलीभीत: बरखेड़ा सीएचसी में बरकरार कोरोना का कहर, फिर हुए पांच स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। देशभर में जहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या भी सामने आ रही है। इस बीच यूपी के जिला पीलीभीत में कोरोना का कहर देखने को मिला है। बतादें कि कोरोना संक्रमण ने बरखेड़ा सीएचसी पर पांव पसार लिए …

पीलीभीत, अमृत विचार। देशभर में जहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या भी सामने आ रही है। इस बीच यूपी के जिला पीलीभीत में कोरोना का कहर देखने को मिला है। बतादें कि कोरोना संक्रमण ने बरखेड़ा सीएचसी पर पांव पसार लिए हैं। तीसरे दिन भी यहां से पांच स्वास्थ्यकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा अन्य ब्लाकों से 12 और नए मरीज मिले हैं। शनिवार को 17 नए मरीज मिलने से इस माह मरीजों की संख्या बढ़कर 176 हो गई है।

जुलाई में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। अभी इसमें अस्पताल आने वाले मरीजों की रिपोर्ट ही पॉजिटिव आ रही थी अब बीते तीन दिनों से स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित आने लगे हैं। इसमें बरखेड़ा सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मी संक्रमण की जद में आए हैं। शनिवार को आई रिपोर्ट में एक साथ यहां के पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसके अलावा अमरिया से तीन, बिलसंडा से एक, बीसलपुर से पांच, ललौरीखेड़ा से तीन नए मरीज मिले हैं। टीमों को भेजकर सभी को ट्रेस कराया जा रहा है। शनिवार को 17 नए मरीज मिलने से इस माह की संख्या अब 176 हो गई है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत में सुरक्षित नहीं पति की जिंदगी, सीतापुर करा दो तबादला

संबंधित समाचार