मथुरा: हिंदूवादी नेताओं ने क्यों किया विधानसभा घेराव का ऐलान, जानें पूरा मामला
मथुरा, अमृत विचार। शहर के सदर थाना क्षेत्र में गौरक्षक तथा दूसरे समुदाय के लोगों के बीच दो दिन पहले हुआ विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में स्वयं वादी बनते हुए दोनों पक्षों के दर्जनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। जबकि गौरक्षकों की तहरीर पर पुलिस ने कोई …
मथुरा, अमृत विचार। शहर के सदर थाना क्षेत्र में गौरक्षक तथा दूसरे समुदाय के लोगों के बीच दो दिन पहले हुआ विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में स्वयं वादी बनते हुए दोनों पक्षों के दर्जनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। जबकि गौरक्षकों की तहरीर पर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है।
शनिवार को गौरक्षकों के समर्थन में बजरंग दल, हिंदू युवा वाहिनी, योगी यूथ बिग्रेड तथा राष्ट्रीय हिंदू परिषद के 50 के करीब कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एसपी सिटी को ज्ञापन देकर मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। साथ ही गौरक्षकों पर लिखे झूठे मुकद्मों को खारिज करने की मांग की।
गौरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने उन्हें निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। गौकशी की सूचना मिलने पर गौरक्षक पुलिस को साथ लेकर जाएंगे। इस बार ऐसा नहीं किया इसलिए यह मामला हुआ। जिलाध्यक्ष रौनक ठाकुर ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद में गौ हत्या की सूचना मिली थी। इस पर गौ रक्षा दल के सदस्य रवि शर्मा व नीरज के नेतृत्व में गौरक्षक मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने पुलिस को काफी फोन किए, लेकिन पुलिस के किसी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया।
इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव के साथ ही फायरिंग शुरु कर दी है। इतना होने के बाद भी पुलिस ने दूसरे समुदाय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की, बल्कि गौरक्षकों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया। यदि इस मामले की निपक्ष जांच नहीं हुई और गौरक्षकों पर दर्ज मुकद्मे वापिस नहीं हुए तो विधान सभा का घेराव किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने यूपी के इस मंदिर में की पूजा, कहा- हमेशा यहां आना चाहती थी…
