लखनऊ : सिक्योरिटी गार्ड को जूते से पीटने वाले रईशजादे गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी दबंगई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ: क्राउन मॉल की पार्किंग में रईशजादों को एक लेन में गाड़ी पार्क करने पर सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई कर दी गई थी। रईशजादों ने सिक्योरिटी गार्ड को जूतों से पीटा था। पार्किंग का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया फ्लेटफार्म पर वायरल होने पर पुलिस ने जिम संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वायरल …

लखनऊ: क्राउन मॉल की पार्किंग में रईशजादों को एक लेन में गाड़ी पार्क करने पर सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई कर दी गई थी। रईशजादों ने सिक्योरिटी गार्ड को जूतों से पीटा था। पार्किंग का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया फ्लेटफार्म पर वायरल होने पर पुलिस ने जिम संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो में रईशजादे सिक्योरिटी गार्ड से उलझते दिखाई पड़े।

बता दें क्राउन मॉल की पार्किंग में ब्रजेश पांडेय सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उनसे जुड़े एक वीडियो वायरल होने लगा। इस वीडियो में तीन लड़के उन्हें गिराकर पीटते दिखाई दे रहे थे। बता दें कि इस वीडियो में सिक्योरिटी गार्ड ने वहां से भागने की कोशिश लेकिन रईशजादों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया और फिर जूतों से पीटते दिखाई पड़े।

मारपीट और हंगामे से मॉल की पार्किंग में भगदड़ मच गई। वहीं महिलाएं भी इधर-उधर बचती दिखाई पड़ी। मॉल मैनेजमेंट और सिक्योरिटी गार्ड के अन्य साथी पहुंचने पर रईशजादे वहां से भाग निकले। बता दें कि इस हंगामें में सिक्योरिटी गार्ड जख्मी हो जाता है। उसे नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिक्योरिट गार्ड को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने चिनहट कोतवाली में रईशजादों के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

बता दें कि शनिवार को चिनहट कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर सिक्योरिटी गार्ड को पीटने वाले हुसैनगंज निवासी अभिषेक प्रताप सिंह, चिनहट के कृष्णा गुप्ता और श्वेतांक सिंह को गिरफ्तार किया है। इसमें मुख्य अभिषेक प्रताप सिंह जिम संचालक है और श्वेतांक उसका दोस्त है। जबकि कृष्णा गुप्ता आईसक्रीम फैक्ट्री का मालिक है। इस सम्बन्ध में चिनहट कोतवाली प्रभारी घनश्याम मणि त्रिपाठी का कहना है कि पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड ब्रजेश पांडेय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। वीडियो के आधार पर तीन लोगों की पहचान की है। आरोपियों से पूछताछ की गई उनकी निशानदेही पुलिस उनके साथियों को तलाशने में जुटी है।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ: दो पक्षों में हुआ विवाद, युवती और वकीलों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव