मुरादाबाद : बारिश के दौरान स्कूटी पर पेड़ गिरने से महिला की मौत, मासूम घायल
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। बारिश के दौरान काशीपुर से परिवार के साथ लौट रहे मुरादाबाद के एक व्यक्ति की स्कूटी पर शीशम का पेड़ गिर गया। दुर्घटना में स्कूटी पर बैठी महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी माँ, पति और दो वर्ष का मासूम बेटा घायल हो गये। हादसा दोपहर करीब 12: 30 बजे काशीपुर …
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। बारिश के दौरान काशीपुर से परिवार के साथ लौट रहे मुरादाबाद के एक व्यक्ति की स्कूटी पर शीशम का पेड़ गिर गया। दुर्घटना में स्कूटी पर बैठी महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी माँ, पति और दो वर्ष का मासूम बेटा घायल हो गये। हादसा दोपहर करीब 12: 30 बजे काशीपुर अलीगंज दलपतपुर मुरादाबाद मार्गे के थाना भगतपुर क्षेत्र में गांव पदिया नंगला के पास हुआ।
मुरादाबाद महानगर के थाना नागफनी के मोहल्ला नवाबपुरा निवासी अनीस अपने परिवार के साथ अपने साथ उत्तराखंड के काशीपुर के मोहल्ला अल्ली खां निवासी मोहम्मद लईक के घर उनके यहां बीमार की खैर खबर लेने के लिए गए थे। शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे स्कूटी और बाइक से ये परिवार सहित मुरादाबाद के लिए चले। स्कूटी पर अनीस अहमद, उनकी पत्नी ज़ीनत, सास रोशन जहां और 2 वर्ष की बेटा फैज बैठे थे। जबकि पीछे चल रही बाइक पर अनीस और बच्चे और ससुर थे।
अचानक शुरू हुई बारिश के दौरान जैसे ही स्कूटी अलीगंज मुरादाबाद मार्ग पर थाना भगतपुर क्षेत्र में गांव पदिया नंगला के पास पहुंची। सड़क किनारे खड़ा शीशम का पेड़ स्कूटी पर गिर गया। जिससे स्कूटी पर सवार लोग पेड़ की चपेट मे आकर घायल हो गये। जबकि दूसरी बाइक पर सवार अनीस के अन्य 5 बच्चे आदि बाल बाल बच गये। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने घायलों को ठाकुरद्वारा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें गंभीर घायल ज़ीनत को डॉक्टर ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।
जबकि रोशन जहां को गंभीर हालत मे अस्पताल के इमर्जेंसी में भर्ती कराया गया। माँ की गोद में स्कूटी पर बैठे दो वर्ष के मासूम फै़ज़ के भी चोट आई है। रोशन जहां को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने पर अनीस के रिश्तेदार और परिजन काशीपुर और मुरादाबाद से नगर के सरकारी अस्पताल में पहुंच गये। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक दिनेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस मामले में थाना भगतपुर के स्तर से ही कार्रवाई होगी।
महिला की मौत से 6 बच्चों के सिर से उठा माँ का साया
ठाकुरद्वारा। महिला की बारिश के दौरान पेड़ गिरने से हुई महिला की मौत के बाद उसके 6 मासूम बच्चों के सिर से माँ का छाया छिन गया। महिला के 6 बच्चे भी माँ के साथ काशीपुर गये थे। हादसा होने के बाद वे भी अस्पताल पहुंचे। लेकिन माँ की मौत होने का पता चलने पर अपनी परवरिश को लेकर ग़मगीन हो गये। उनकी आँखों में आंसू थे।
ये भी पढ़ें:- बरेली: DIOS की स्कूलों को चेतावनी, बोर्ड परीक्षा में 50% से कम रिजल्ट देने पर होगी कार्रवाई
