लखनऊ : पार्क में बैठे प्रेमी जोड़े से बदसुलूकी करने वाले सिपाही पर गिरी गाज…जानें क्या था मामला
लखनऊ । राजधानी में प्रेमी जोड़े से बदसलूकी करने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से ट्रेंड हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस वैन में बैठा सिपाही प्रेमी जोड़े से अभद्रता करता दिखाई दे रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए कमिश्ननर डीके ठाकुर ने उसे फौरन लाइन हाजिर कर दिया है। …
लखनऊ । राजधानी में प्रेमी जोड़े से बदसलूकी करने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से ट्रेंड हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस वैन में बैठा सिपाही प्रेमी जोड़े से अभद्रता करता दिखाई दे रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए कमिश्ननर डीके ठाकुर ने उसे फौरन लाइन हाजिर कर दिया है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजधानी के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास का है। पार्क में एक प्रेमी जोड़ा मौसम का लुफ्त लेने के लिए आया था। इस दौरान उनके पास एक पुलिस वैन पहुंची। इस वैन में सिपाही जगतपाल बैठा था। बता दें कि सिपाही ने पार्क में बैठे प्रेमी जोड़े को जीप के पास बुलाया और गलत शब्दों का इस्तेमाल बदसलूकी करने लगा। प्रेमी जोड़े के विरोध करने पर सिपाही ने युवक पर शराब के नशे में होने का आरोप लगा दिया।
इससे प्रेमी-जोड़ा भड़क गया और पार्क में बैठे लोगों की भीड़ वहां उमड़ पड़ी। इस पर सिपाही ने प्रेमी जोड़े को गाड़ी में बैठे और मेडिकल करवाने की बात अड़ गया। इस दौरान युवती ने सिपाही का वीडियो तैयार कर उसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया। मामले को संज्ञान में लेते हुए कमिश्नर डीके ठाकुर ने सिपाही लाइन हाजिर की कार्रवाई की है। इस सम्बन्ध में कमिश्ननर डीके ठाकुर ने बताया कि एक मोबाइल पिंक गाड़ी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, सिपाही की शिकायत के बाद जांच की गई और उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ पुलिस के लिए ब्रह्मास्त्र बनीं लाइन हाजिर और सस्पेंड की कार्रवाई…जानिए क्या है पूरा मामला
