बरेली: सड़कों पर कांवड़ियों का लगा रेला, सोमवार को करेंगे जलाभिषेक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सावन में शिवभक्तों का हुजूम भी अब बढ़ने लगा है। शनिवार को लगभग पूरे दिन अलग-अलग मार्गों से कांवड़ियों का आवागमन हुआ। इस दौरान हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारे गूंजते रहे । कांवड़ियों की संख्या ज्यादा होने के चलते पुलिस महकमा भी लगातार सजग है। सावन के तीसरे सोमवार को …

बरेली, अमृत विचार। सावन में शिवभक्तों का हुजूम भी अब बढ़ने लगा है। शनिवार को लगभग पूरे दिन अलग-अलग मार्गों से कांवड़ियों का आवागमन हुआ। इस दौरान हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारे गूंजते रहे । कांवड़ियों की संख्या ज्यादा होने के चलते पुलिस महकमा भी लगातार सजग है।

सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटने की उम्मीद है। जल लेने के लिए कांवड़िये शुक्रवार से ही रवाना होना शुरू हो गए थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली व पिकअप आदि वाहनों से सवार होकर लगभग पूरे दिन कांवड़ियों के जत्थे निकल रहे। कछला, गढ़ गंगा, हरिद्वार आदि गंगा घाटों को जा रहे कांवड़ियों ने बताया कि शनिवार की रात घाट क्षेत्र में ही विश्राम करेंगे। इसके बाद रविवार को वे यात्रा शुरू करेंगे। सोमवार को शिवालयों में पहुंचकर महादेव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इस दौरान जगह – जगह शहर में गुजर रहे कावड़ियों के जत्थे की सुरक्षा में पुलिस के जवान लगातार तैनात हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: DIOS की स्कूलों को चेतावनी, बोर्ड परीक्षा में 50% से कम रिजल्ट देने पर होगी कार्रवाई

संबंधित समाचार