मुरादाबाद :कृषि भूमि पर संचालित हो रहे कारखाने को प्राधिकरण ने किया सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, मुरादाबाद। एमडीए की टीम ने शनिवार को रामपुर रोड पर रामनगर मझरा में बिना नक्शा स्वीकृत कृषि भूमि पर बने औद्योगिक निर्माण कर संचालित हो रहे कारखाना को सील कर दिया। विपिन कुमार गुप्ता के द्वारा रामनगर मझरा में 7000 वर्गमीटर क्षेत्रफल कृषि भूमि पर जिसके निर्माण के लिए प्राधिकरण से बिना नक्शा …

अमृत विचार, मुरादाबाद। एमडीए की टीम ने शनिवार को रामपुर रोड पर रामनगर मझरा में बिना नक्शा स्वीकृत कृषि भूमि पर बने औद्योगिक निर्माण कर संचालित हो रहे कारखाना को सील कर दिया। विपिन कुमार गुप्ता के द्वारा रामनगर मझरा में 7000 वर्गमीटर क्षेत्रफल कृषि भूमि पर जिसके निर्माण के लिए प्राधिकरण से बिना नक्शा स्वीकृत कराए कारखाना निर्माण कर चला रहे थे। जिसकी जानकारी पर उनके खिलाफ एक जुलाई को वाद दायर कर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

जिसके जवाब में उनके प्रतिनिधि ने मालिक के उपस्थित न होने की असमर्थता जताकर बीस दिन का समय मांगा। 22 जुलाई को आकर फिर एक महीने का समय मांगा गया। लेकिन इस बीच फैक्ट्री संचालन किया जाता रहा। इस पर प्राधिकरण ने उनकी फैक्ट्री सीलबंद करने का निर्णय 29 जुलाई को लिया। प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देश पर टीम ने शनिवार को फैक्ट्री में पहुंचकर सीलिंग की कारवाई शुरू की।

मुख्य अभियंता नीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रर्वतन दल के कार्यवाही के दौरान फैक्ट्री के अंदर 200 कर्मचारी थे जिन्हें संचालकों ने बाहर नहीं आने दिया और ऊपर से प्रवर्तन दल के खिलाफ उकसाने की कोशिश की। जिसको देखते हुए टीम ने छोटे गेट को छोड़कर केवल मुख्य गेट सीलबंद कर दिया। जिसके श्रमिकों और कर्मचारियों के बाहर निकलने व सामान आदि निकलने के बाद उसे पूरी तरह सीलबंद किया जा सके। मुख्य अभियंता ने बताया कि प्रवर्तन दल के द्वारा इसकी जानकारी प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को भी दे दी गई।

संबंधित समाचार