बरेली: सोशल मीडिया की टिप्पणी भोजीपुरा में बढ़ा रही तनाव, जानें पूरा मामला
बरेली, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर लोगों की टिप्पणी भोजीपुरा में तनाव बढ़ा रही हैं। हरिद्वार गए कांवड़ियों के गंगाजल लेकर लौटने पर विवाद होने की आशंका जताई गई है। एलआईयू ने मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपी है। एलआईयू की ओर से भेजी रिपोर्ट में एक युवक के नाम का …
बरेली, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर लोगों की टिप्पणी भोजीपुरा में तनाव बढ़ा रही हैं। हरिद्वार गए कांवड़ियों के गंगाजल लेकर लौटने पर विवाद होने की आशंका जताई गई है। एलआईयू ने मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपी है।
एलआईयू की ओर से भेजी रिपोर्ट में एक युवक के नाम का जिक्र करते हुए कहा है कि वह अपनी फेसबुक और व्हाट्सग्रुप पर जो स्टेटस लगाया है, उससे लोगों में रोष है। 27 जुलाई को ग्राम महेशपुर शिवसिंह निवासी कमल यादव के शिव मंदिर से कांवड़ियों का जत्था दूसरे समुदाय की आबादी वाले क्षेत्र से होते हुए हरिद्वार से गंगाजल लेने गया था, जो 8 अगस्त को उसी मार्ग से वापस आकर मंदिर पर जलाभिषेक करेगा।
इसके अलावा राहुल गुर्जर भी 27 जुलाई को कांवड़ लेकर हरिद्वार इसी मार्ग से गए थे। वह 1 अगस्त को शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। दूसरे समुदाय वाले क्षेत्र में पहली बार कांवड़ निकलने को लेकर नाराजगी व्यक्त कर उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई थी। जिसको समय रहते एसडीएम सदर एवं क्षेत्राधिकारी नवाबगंज द्वारा उक्त गांव में दोनों समुदाय के व्यक्तियों को समझाया गया।
जिसमें गांव के दोनों समुदाय की सहमति से गैर समुदाय की आबादी वाले क्षेत्र से कांवड़ निकलने को मंजूरी दी गई। जिसमें यह तय हुआ कि अगले वर्ष जब गांव का बाहरी हिस्सा ठीक हो जाएगा तो हमेशा कांवड़ गांव के बाहरी रास्ते से जाएगी। दूसरे समुदाय आबादी वाला क्षेत्र परंपरागत रास्ता नहीं रहेगा, लेकिन सोशल मीडिया पर हो रही टिप्पणी पर गैर समुदाय के लोगों ने इस मामले में नाराजगी जताई है।
यह भी पढ़ें- बरेली: DIOS की स्कूलों को चेतावनी, बोर्ड परीक्षा में 50% से कम रिजल्ट देने पर होगी कार्रवाई
