लखनऊ : एकेटीयू का वास्तुकला संकाय बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, वित्त समिति की बैठक में हुआ निर्णय
लखनऊ, अमृत विचार । डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू)का वास्तुकला संकाय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेगा। इसकी स्वीकृत वित्त समिति की शनिवार को सम्पन्न बैठक में दी गई। साथ ही समिति ने आईईटी के मैकैनिकल इंजीनियरिंग विभाग में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लैब बनाने को को हरी झंडी दी गयी। इसके अलावा खुलने वाले दो …
लखनऊ, अमृत विचार । डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू)का वास्तुकला संकाय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेगा। इसकी स्वीकृत वित्त समिति की शनिवार को सम्पन्न बैठक में दी गई। साथ ही समिति ने आईईटी के मैकैनिकल इंजीनियरिंग विभाग में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लैब बनाने को को हरी झंडी दी गयी। इसके अलावा खुलने वाले दो नए संस्थान फॉर्मेसी और मैनेजमेंट के लिए भी बजट करने सहित कई महत्वपूर्ण फैसले वित्त समिति की बैठक में लिए गए।
शनिवार को वित्त समिति की बैठक कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न प्रस्तावें पर चर्चा की गयी। विश्वविद्यालय के आईटी संसाधनों की ऑडिट कराने के प्रस्ताव को भी समिति ने अपनी सहमति दी। वहीं वहीं विश्वविद्यालय में शुरू होने वाले दो नये संस्थान फॉर्मेसी और मैनेजमेंट के लिए बजट को स्वीकृति दी गयी। जिससे अब इन दोनों संस्थानों को जल्द ही शुरू करने की कवायद तेज हो जाएगी।
एकेटीयू के प्रवक्ता डॉ. पवन त्रिपाठी ने बताया कि वित्त समिति की बैठक में विश्वविद्यालय में शोध और विकास के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। शोध को बढ़ावा मिलने के साथ ही विकास पर भी जोर दिया जाएगा। सामाजिक समस्याओं से लेकर अन्य प्रकार के शोध विश्वविद्यालय में होंगे। समिति ने सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने के लिए भी बजट का प्रावधान किया है। विश्वविद्यालय पढ़ाई और शोध के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी भागीदारी करेगा।
यह भी पढ़ें –बरेली: अग्रवाल समाज की ओर से तीज मेले का हुआ भव्य आयोजन
