बरेली: बोलेरो ने महंत को मारी टक्कर, देखते रहे पुलिसकर्मी, कांवड़ियों ने हाइवे किया जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/नवाबगंज, अमृत विचार। महंत हेमराज के नेतृत्व में कछला से जल लेकर कांवड़ियों का एक जत्था नवाबगंज से सुबह करीब 5:30 बजे ग्राम रमपुरा मिश्र, थाना-जहानाबाद, जनपद पीलीभीत जा रहा था। जत्था नवाबगंज से हाईवे से गुजर रहा था कि तभी जय गुरुदेव द्वार के पास बोलेरो वाहन ने महंत को टक्कर मार दी। टक्कर …

बरेली/नवाबगंज, अमृत विचार। महंत हेमराज के नेतृत्व में कछला से जल लेकर कांवड़ियों का एक जत्था नवाबगंज से सुबह करीब 5:30 बजे ग्राम रमपुरा मिश्र, थाना-जहानाबाद, जनपद पीलीभीत जा रहा था। जत्था नवाबगंज से हाईवे से गुजर रहा था कि तभी जय गुरुदेव द्वार के पास बोलेरो वाहन ने महंत को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक फरार हो गया। इस पूरे घटनाक्रम को हाईवे पर तैनात पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने देखते रहे। ना तो वाहन को पकड़ने का प्रयास किया और ना ही महंत को उठाया।

वहीं, पुलिसकर्मियों के नकारात्मक रवैये से आक्रोशित कांवड़ियों के हाईवे पर जाम लगाने की सूचना पर कोतवाल अशोक कुमार कंबोज, सीओ अमित कुमार गौतम के साथ ही एसडीएम राजीव कुमार शुक्ला मौके पर पहुंच गए और कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन प्रशासनिक अमला कांवड़ियों को शांत कराने में असफल रहा।

घटना की सूचना पर नगर से पहुंचे शिव भक्तों ने घायल महंत को संभाला और उपचार के लिए क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर एमपी आर्य के पास लेकर गए। जहां क्षेत्रीय विधायक ने महंत को प्राथमिक उपचार दिया और वह खुद घटनास्थल पर पहुंचे, साथ ही कांवड़ियों को समझाकर जाम खुलवाया।

यह भी पढ़ेें- बरेली: अग्रवाल समाज की ओर से तीज मेले का हुआ भव्य आयोजन

संबंधित समाचार