अयोध्या: सीएम आज मंदिर आंदोलन के नायक परमहंस को देंगे श्रद्धांजलि
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार को राम मंदिर आंदोलन के शलाका पुरुष रहे स्वर्गीय रामचंद्र दास परमहंस को श्रद्धांजलि देने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। दिगंबर अखाड़ा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री 11:50 पर अयोध्या पहुंचेंगे। उनका हेलीकाप्टर राम कथा पार्क के पीछे लैंड करेगा। यहां से योगी …
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार को राम मंदिर आंदोलन के शलाका पुरुष रहे स्वर्गीय रामचंद्र दास परमहंस को श्रद्धांजलि देने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। दिगंबर अखाड़ा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री 11:50 पर अयोध्या पहुंचेंगे। उनका हेलीकाप्टर राम कथा पार्क के पीछे लैंड करेगा।
यहां से योगी सरयू के तट पर स्थित स्वर्गीय रामचंद्र दास परमहंस समाधि स्थल पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद हनुमानगढ़ी व रामलला का दर्शन पूजन करेंगे। मन्दिर निर्माण के कार्यों से भी रूबरू होंगे। तकरीबन 2 बजे अयोध्या से चित्रकूट के लिए रवाना हों जाएंगे। झूला मेला के बीच मुख्यमंत्री का आगमन प्रशासन के कड़ी अग्नि परीक्षा वाला दिन रहेगा।
पढ़ें-यूपी: मानसून से भीगे कई जिले, बारिश को लेकर जारी हुआ येलो अलर्ट
