मुरादाबाद : घर से लेकर सड़क तक हो रहा महिलाओं का उत्पीड़न, बढ़ रहे हैं दुष्कर्म और तीन तलाक के मामले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। प्रदेश सरकार नारी सशक्तीकरण को लेकर बहुत गंभीर हैं। विशेष अभियान चलाकर महिलाओं को उनके अधिकार और कानून की जानकारी दी जा रही है। महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिलेवार अलग से चौकियां भी खोली गई हैं। अगर कोई महिला परेशान है तो वह मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर पर …

मुरादाबाद,अमृत विचार। प्रदेश सरकार नारी सशक्तीकरण को लेकर बहुत गंभीर हैं। विशेष अभियान चलाकर महिलाओं को उनके अधिकार और कानून की जानकारी दी जा रही है। महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिलेवार अलग से चौकियां भी खोली गई हैं। अगर कोई महिला परेशान है तो वह मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके पुलिस की सहायता ले सकती है। इन तमाम कवायदों के बाद भी मुरादाबाद जिले में नारी सशक्तीकरण की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। घर से लकर सड़कों तक महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। कहीं दहेज की बेदी चढ़ाकर उनकी जान ली जा रही है तो कहीं दहेज की मांग पूरी न होने पर उनको तलाक देकर बेसहारा छोड़ दिया जाता है। इतना ही नहीं दुष्कर्म के मामले भी जिले में लगातार बढ़ रहे हैं। शायद ही कोई दिन ऐसा होता होगा जब दुष्कर्म या फिर तीन तलाक के मामले अखबार की सुर्खियां न बनते हो।

तीन साल तक किया छात्रा से दुष्कर्म
युवक और उसके साथी ने घर में घुसकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने छात्रा की अश्लील वीडियो बना ली। बाद में उसे ब्लैकमेल करते हुए कई बार दुष्कर्म किया और पैसे भी ऐंठ लिए। आरोपी ने छात्रा के सभी प्रमाण पत्र और पहचान पत्र भी ले लिए। उससे निकाहनामे पर हस्ताक्षर भी करा लिए। 25 जुलाई को फोन पर घर से जेवर और नगदी लेकर आने के लिए कहा। न आने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। मां से शिकायत करने पर आरोपी उसे उठाकर ले जाने की धमकी दे रहा है। एसएसपी ने गलशहीद एसएचओ को स्वयं संज्ञान लेकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

गलशहीद थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने एसएसपी को बताया कि वह बीए फाइनल की छात्रा है। कालेज जाने के दौरान मोहल्ले का ही एक युवक उसका पीछा करता था। छात्रा ने आरोपी की शिकायत उसके परिजनों से की तो वह चिढ़ गया। उसने छात्रा को सबक सिखाने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार 12 फरवरी 2019 की की रात उसके परिजन शादी में गए थे। वह घर पर अकेली थी। तभी आरोपी अपने साथी के साथ छत के रास्ते घर में घुस आया। आरोपी और उसके साथी ने तमंचे के बल पर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। जाते समय धमकी दी कि यदि किसी से बताया तो अश्लील फोटो मोहल्ले में दीवारों पर चिपका देगा। धमकी से डरी छात्रा ने किसी से जिक्र नहीं किया। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। कालेज जाते समय जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाता और उसके साथ दुष्कर्म करता। उसके जाल में बुरी तरह फंस चुकी छात्रा जैसा वह कहता था करती रही।

छात्रा ने उसे अपने घर से कई बार पैसे भी चोरी करके दिए। एक दिन आरोपी ने उससे एक कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। बाद में बताया कि यह निकाहनामा है। बोला मैं किसी से फोन पर तेरी बात कराऊंगा, तू कबूल, कबूल है कह देना। छात्रा ने उसके कहने में आकर ऐसा ही कहा दिया। इसके बाद आरोपी ने यह कहते हुए उससे शैक्षिक प्रमाण पत्र और आधार कार्ड भी ले लिया कि इनमें वह शौहर की जगह अपना नाम लिखाएगा। पीड़िता ने बताया कि 25 जुलाई को आरोपी ने उसे फोन करके कहा कि अब हमारे साथ चलने का समय आ गया है। तू समस्त पैसा और जेवर लेकर रात को दो बजे घर के बाहर आ जाना, मैं तुझे मुंबई ले जाऊंगा। न आने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। उसे रोता देख मां ने पूछा तो उसने आपबीती बता दी। इसके बाद उसके पिता व भाई आरोपी के घर गए। आरोपी तो नहीं मिला मगर उसके भाई मारपीट पर उतारु हो गए।

योगी के समर्थन करने वाली पत्नी को तलाक देने वाला गिरफ्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समर्थन करने पर पत्नी को तलाक देकर घर से निकालने वाले पति को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

झांसा देकर किया निकाह अब दे रहा तलाक की धमकी
डिलारी के युवक ने प्रयागराज की युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। दो माह पहले निकाह करने के बाद युवती जब बीमार हुई तो उसे छोड़कर भाग आया। पीड़िता जब उसके घर पहुंची तो तलाक देने की धमकी देकर भगा दिया। एसएसपी ने डिलारी पुलिस को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। प्रयागराज जनपद के सूरजकुंड थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने एसएसपी को बताया कि मुरादाबाद जनपद के डिलारी थाना क्षेत्र के गांव नाखूनका निवासी युवक प्रयागराज में नौकरी करता था। इस दौरान उसकी युवक से जान-पहचान हो गई। युवक ने उसे झूठे प्यार के जाल में फंसा लिया। युवती ने दो महीने पूर्व उसके साथ निकाह भी कर लिया। इसके बाद वह पति-पत्नी की तरह रहने लगे। इस बीच युवती बीमार पड़ गई। तब आरोपी उसे छोड़कर अपने घर आ गया। युवती ने फोन पर उससे बात उसने युवती को तलाक देने की बात भी कही। इस पर युवती शुक्रवार को पति के घर जा पहुंची। आरोप है वहां पति, सास, ससुर और ननद ने मारपीट की।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: अपहरण के बाद युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार पर मुकदमा

संबंधित समाचार